Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

क्या सप्ताह के 7 दिनों के लिए कपड़ो में कोई रंग निर्धारित होता हैं ?

2
864

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on05/22/26
आपके सवाल के अनुसार आप जानना चाहती है कि सप्ताह के हर दिनों का कोई विशेष रंग होता है | तो आपका सवाल का जवाब है, जी हाँ सप्ताह के दिनों का रंग अलग होता है |
 
जैसा की सभी जानते है सप्ताह के 7 दिन अलग अलग भगवान् का पूजन होता है | तो उनके हिसाब से कपड़ो के भी रंग निर्धारित होते है | हम आपको पहले ये बताते है सप्ताह के कौन से दिन किस भगवान् का पूजन होता है फिर उसके आधार पर किस रंग का कपडा आप पहनने के लिए प्रयोग कर सकते है |
 

सोमवार :-

सोमवार का पूजन सभी जानते है की भगवान् शिव जी का होता है | ये सप्ताह का पहला दिन होता है | और इस दिन आप सफ़ेद रंग पहन सकते है | क्योकि भगवन शिव जी बर्फ में रहने वाले जो सफ़ेद रंग को प्रभावित करता है |

मंगलवार :-

मंगलवार पूजन हनुमान जी का माना जाता है | इस दिन केसरिया रंग जिसको संतरी रंग भी कहते है ,इसको पहनना शुभ होता है | क्योकि हनुमान जी पर चढ़ने वाला रंग केसरिया होता है |

बुधवार :-
बुधवार को माता सरस्वती का पूजन होता है | इस दिन सफ़ेद या हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है | क्योकि माता सरस्वती विद्द्या की देवी होती है ,और पुस्तक के पेज हमेशा सफ़ेद और साफ़ होते है | और साथ ही वो हरियाली प्रिय भी होती है |
 
गुरुवार :-
गुरुवार दिन भगवान विष्णु का दिन होता है |भगवान् विष्णु का परम प्रिय रंग है पीला | तो इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है |
 
शुक्रवार :-
शुक्रवार दिन माता संतोषी और माता वैभवलक्ष्मी का का होता है | इस दिन लाल या क्रीम रंग पहनना शुभ होता है | ये दोनों माता इच्छापूर्ण करने वाली है |
 
शनिवार :-
शनिवार दिन किसका है ये बताने की जरूरत नहीं | शनिवार दिन भगवान शनिदेव का होता है | इस दिन काले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है | परन्तु किसी-किसी की राशि पर काला रंग अच्छा नहीं होता |
 
रविवार :-
रविवार दिन सूर्य देव का होता है | इस दिन आप गाड़े लाल रंग या मेहरून रंग के कपड़े पहन सकते है | ये शुभ होगा |
 
K
View Profile

हिंदी लेखक

21
Replying to the question above
Updated on05/22/26

सप्ताह के सात दिनों के लिए कपड़ों के रंग निर्धारित होने की परंपरा मुख्य रूप से ज्योतिष और मान्यताओं पर आधारित है, न कि कोई वैज्ञानिक नियम। Astrology के अनुसार हर दिन एक ग्रह से जुड़ा होता है और उससे संबंधित रंग पहनना शुभ माना जाता है। जैसे रविवार को लाल/नारंगी (सूर्य), सोमवार को सफेद (चंद्रमा), मंगलवार को लाल (मंगल), बुधवार को हरा (बुध), गुरुवार को पीला (गुरु), शुक्रवार को सफेद/गुलाबी (शुक्र), और शनिवार को नीला/काला (शनि) रंग पहना जाता है। लोग इसे सकारात्मक ऊर्जा और भाग्य बढ़ाने के लिए अपनाते हैं, लेकिन यह पूरी तरह वैकल्पिक और आस्था पर आधारित है। 

M
Decoding the ancient language of the stars — with six years of practice, study, and thousands of consultations behind every word.
View Profile

Madhav Sharma is a professional astrologer with over 6 years of practice in Vedic astrology. He holds a Jyotish Visharad certification from the Indian Council of Astrological Sciences (ICAS), New Delhi — one of India's most recognised credentials in the field — and has studied under senior practitioners with decades of lineage in classical Vedic traditions. His content covers Vedic astrology, birth chart analysis, planetary transits, kundli matching, horoscope predictions, and the practical application of astrological principles in daily life. His work has been published on platforms including AstroSage, GaneshaSpeaks, and Boldsky Astrology, where he writes for readers seeking guidance grounded in classical astrological texts and consistent interpretive practice. Over six years, Madhav has conducted 2,000+ individual consultations and published 200+ articles on astrology, covering everything from beginner guides to in-depth analyses of rare planetary combinations. He is a practising member of the Indian Astrology Federation and has been a featured voice at astrology conferences and spiritual wellness events across India. Across all his writing, his approach remains consistent — classical knowledge, disciplined interpretation, and content that respects both the tradition of Vedic astrology and the intelligence of the reader.

0
Replying to the question above
Answered on04/03/23

जी हां सप्ताह के 7 दिनों के लिए कपड़ों का रंग निर्धारित है तथा अलग-अलग दिन अलग-अलग रंग के कपडे पहन सकते हैं चलिए जानते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सप्ताह में 7 दिन होते हैं। वैसे पहला दिन है सोमवार का दिन इस दिन आप सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं, मंगलवार के दिन आप केसरिया रंग के कपड़े पहन सकते हैं बुधवार के दिन आप हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं गुरुवार के दिन आप पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं, शुक्रवार के दिन लाल या क्रीम रंग के वस्त्र पहन सकते हैं, शनिवार के दिन आप काले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं, रविवार के दिन मेहरून रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
0