Asked 8 years ago

जगन्नाथ रथ यात्रा क्यों निकाली जाती हैं, और यह रथ यात्रा कब से शुरू हैं ?

Like
2
915

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

Rath Yatra भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक उत्सवों में से एक मानी जाती है। यह यात्रा मुख्य रूप से Jagannath, बलभद्र और सुभद्रा जी की पूजा से जुड़ी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रथ पर निकलते हैं। यह यात्रा विशेष रूप से Jagannath Temple से जुड़ी है और सदियों पुरानी परंपरा मानी जाती है। इतिहासकार मानते हैं कि यह परंपरा कई सौ वर्षों से चल रही है। विशाल रथ, भक्तों की भीड़ और आध्यात्मिक वातावरण इस उत्सव को बेहद विशेष बनाते हैं। लाखों लोग हर वर्ष इसमें भाग लेते हैं और इसे भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जाता है।

Must Read: गैर हिंदुओं को जगन्नाथ मंदिर में क्यों नहीं जाने दिया जाता?

P

Answered By Pari Deshmukh

Reporting what matters — with 12 years of ground-level journalism behind every story.
View Profile

Pari Deshmukh is a journalist with over 12 years of experience covering current affairs across print and digital media in India. She holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication from Pune University, bringing both academic grounding and extensive field experience to her reporting. Over her career, Pari has reported on national politics, policy developments, social issues, and breaking news events across India. Her work has appeared on platforms including The Print, Scroll.in, and Hindustan Times Digital, where she has built a reputation for factual, balanced, and timely reporting on stories that shape public discourse. With 12+ years in the field, she has covered major national events, conducted ground-level investigations, and interviewed policymakers, civil society leaders, and public figures. Her journalism is driven by one standard — verified facts reported without distortion, regardless of the pressure or pace of the news cycle. She has participated in press panels at the Ramnath Goenka Excellence in Journalism Awards and is a member of the Press Club of India. Her reporting continues to serve readers who need current affairs coverage they can trust.

Updated on06/05/26
0

जैसा की सभी जानते हैं, कि ओडिशा के पुरी से हर साल ये यात्रा निकाली जाती हैं | ये यात्रा आषाढ मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया निकलती हैं | पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलती हैं |

आपको बता दें कि- जगन्नाथ भगवान् विष्णु का ही रूप हैं | संस्कृत में जगन्नाथ का अर्थ दो शब्दों से मिलकर बना होता हैं, पहला जग अर्थात दुनिया और दूसरा नाथ अर्थात भगवान। भगवान् जगन्नाथ जिनको विष्णु का अवतार मानते हैं, और भगवान् विष्णु का द्वापर युग में कृष्ण भगवान के रूप में जन्म हुआ हैं, जो 16 कलाओं से परिपूर्ण हैं, इसलिए सही रूप में आप जगन्नाथ को भगवान् कृष्णा के रूप में मान सकते हैं |
 
रथ यात्रा क्यों होती हैं ?
वैसे तो ये सभी जानते हैं, कि इस रथ यात्रा में तीनो भाई बहन एक साथ यात्रा के लिए निकलते हैं | तीनो भाई बहन में ,भगवान् कृष्णा,बलदेव और उनकी बहन सुभद्रा | इस रथ यात्रा में तीनो एक साथ यात्रा पर निकलते हैं | पुराणों के अनुसार यह यात्रा शुरू होने का कारण यह बताया गया हैं कि - " शादी के बाद सुभद्रा अपने मायके आती थी, और अपने भाइयों के साथ नगर भर्मण करने जाती थी, और तीनो भाई-बहन एक रथ पर एक साथ नगर भर्मण को निकलते थे" तब से यात्रा का प्रारम्भ हुआ |
 
- इस रथ यात्रा कि एक मान्यता ये भी मानी जाती हैं, कि भगवान् कृष्णा को देखने के उनके गांव कि सभा गोपियाँ बड़ी ही उत्सुक रहती थी, उनसे मिलने का इंतज़ार करती थी, रजोधर्म कि वजह से कई महिलाएं भगवान् के दर्शन नहीं कर पाती थी | तब भगवान् कृष्णा ने सभी को वचन दिया एक साल में एक बार ऐसा दिन जरूर आएगा जब सभी किसी भी परिस्थिति में मेरा दर्शन कर सकती हैं | इसलिए जब भी यह रथ यात्रा निकलती हैं, महिला या पुरुष रथ को जरूर हाथ लगते हैं |
 
कब से शुरू :-
पुरी से इस बार 141 वीं रथ यात्रा आज 14 जुलाई 2018 से शुरू हो रही हैं, यह आषाढ मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को निकलती हैं | ओडिशा की पुरी के और गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की भव्य रथयात्रा निकलती हैं | यह उत्सव नौ दिनों तक चलता हैं, और 9 दिन के उत्सव के बाद भगवान जगन्नाथ, जगन्नाथ मंदिर में विराजमान हो जाते हैं |
K

Answered By Kanchan Sharma

Author
View Profile

हिंदी लेखक

Updated on06/01/26
Like
1