C
ChandraPrabha Singh · 8 साल पहले
लेखक

कैसे हम अपनी इग्लिश को बेहतर बना सकते है ?

2
1.1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/02/18

अंग्रेजी यकीनन मुश्किल है परन्तु नामुमकिन तो किसी भी तरह से नहीं है, बस आपको थोड़ी सी मेहनत और लगन की आवश्यकता है | जब एक बच्चा अंग्रेजी बोलने वाले परिवार में जन्म लेता है तो वह अंग्रेजी भाषा सीख जाता है, परन्तु यदि आप अपनी युवावस्था में अचानक से हिंदी से निकलकर अंग्रेजी की तरफ बढ़ते है तो आपको अत्यधिक कठिनाई होती है | जवाब सीधा सा है- आपके सोचने समझने की प्रक्रिया | जब आप अचानक से किसी भाषा को सीखने की और बढ़ते हैं तो आपको अपने सोचने समझने की प्रक्रिया को बदलने की आवश्यकता होती है | आइये जाने अंग्रेजी सीखने और उसे बेहतर बनाने के सबसे अच्छे तरीके क्या हैं |

लेख की तस्वीर
इस जीवनशैली को अपनायें
सबसे पहली चीज़ जो आवश्यक है, वह है अंग्रेजी व्याकरण सीखना | आपमें आत्मविश्वास तबतक नहीं आएगा जबतक आप सही व्याकरण से परिचित नहीं होंगे | सही व्याकरण आपको आत्मविश्वास देगा, और जब आपको पता होगा की आप बिलकुल सही व्याकरण इस्तेमाल कर रहें हैं तो सचमुच आपको अंग्रेजी बोलने में भी झिझक नहीं होगी | अंग्रेजी व्याकरण की सबसे बेहतर किताब Wren and Martin है, इसे खरीद लीजिये और इसका अध्यन्न कीजिए |
अपने दोस्तों से अंग्रेजी में बात करना शुरू कीजिये | क्यूंकि अगर आप अपने दोस्तों से अंग्रेजी में बता करना शुरू करेंगे तो आप अन्य लोगो से भी अंग्रेजी में बात करना शुरू करेंगे, जिससे आपके अंग्रेजी बोलने में सुधर आएगा |
हमारा अंग्रेजी न बोल पाने का सबसे बढ़ा कारण है कि हम अंग्रेजी में सोचते नहीं हैं, बल्कि हिंदी में या किसी और भाषा में सोचते हैं | इसलिए इंग्लिश में सोचने के लिए हमे इंग्लिश में लिखने की जरुरत है | रोज़ एक दो पेज अपने बारे में या किसी भी चीज़ के बारे में सोचिए और लिखिए, इससे आप इंग्लिश लिखने के लिए इंग्लिश में ही सोचेंगे जिससे आपकी इंग्लिश बोलने और सीखने में मदद होगी |
Ramesh Kumar
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/19/18

अगर आप को अपनी इंग्लिश को बेहतर बनाना है, तो आप कुछ बेहतरीन टिप्स अपना सकते हैं, जिसकी सहायता से आप अपनी इंग्लिश को बेहतर बना सकते हैं |

1. इंग्लिश में read करें -
आप जो भी read करते हैं, चाहे वो newspaper हो, magazine हो या novel हो आप सबको इंग्लिश में पढ़ना शुरू करें |
2. इंग्लिश news सुने :-
आप अगर news देखना पसंद करते हैं, तो आप इंग्लिश news सुने | अगर आप इंग्लिश न्यूज़ सुनना शुरू करते हैं, तो आपकी इंग्लिश समझने और बोलने में सहायता मिलेगी |
3. अपने करीबी लोगों से इंग्लिश में बात करें :-
आप जितना अपने करीबी लोगों से इंग्लिश में बात करेंगे उतना ही जल्दी आप इंग्लिश बोलना सीखेंगे |
4. इंग्लिश गाने सुने :-
अगर आप गाने सुनना पसंद करते है, तो आप रोज इंग्लिश गाने सुने | जब आप इंग्लिश गाने सुनते है, तो आप एक दिन उसको सुनोगे या दो दिन सुनोगे फिर आप उसको साथ में गाने लगोगे | यह एक आसान तरीका हो सकता हैं, जिसकी सहायता से आप इंग्लिश बोलना सीख सकते है |
लेख की तस्वीर
5. इंग्लिश के शब्दों का अधिक प्रयोग :-
आप अगर वास्तव में इंग्लिश बोलना सीखना चाहते है, तो आप को इस बात का विशेष ध्यान देना है, कि आपको इंग्लिश शब्दों का अधिक से अधिक प्रयोग करना है | हर रोज नए-नए शब्दों को अपनी रोजाना की बोली में लेकर आना है |
6. अपनी सोच को इंग्लिश करें : -
अक्सर हम किसी भी सवाल को सोचते है, या उसका जवाब देते है, तो हम हिंदी में ही सोचते हैं | अगर आप अपनी रोजाना की भाषा में हिंदी के स्थान पर इंग्लिश शब्द का प्रयोग करेंगे तो आप स्वाभाविक रूप से इंग्लिश में ही सोचना शुरू करेंगे |
7. इंग्लिश फिल्म देखें :-
अगर आप फिल्म देखने के शौकीन हैं, और साथ ही इंग्लिश बोलना सीखना चाहते हैं, तो आप इंग्लिश फिल्म जरूर देखें | इंग्लिश फिल्म देखने से आपको कई नए शब्द मिलेंगे जिनका प्रयोग आप कर सकते हैं |
R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2