Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Vansh Chopra

System Engineer IBM | पोस्ट किया |


कैसी हुई करोड़पति मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की सगाई ?


0
0




Creative director | पोस्ट किया


ईशा अम्बानी करोड़पति मुकेश अम्बानी की बेटी हैं | जैसा कि सभी जानते हैं करोड़पति की बेटी की शादी कोई छोटे मोटे होटल में तो होगी नहीं | मुकेश अम्बानी ने अपनी बेटी ईशा की सगाई बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ इटली के लेक कोमो में की | सोशल मीडिया पर आयी तस्वीरो में ईशा किसी परियो की कहानी में घूमती परी जैसी नज़र आ रही हैं | मुकेश अम्बानी ईशा को अपने साथ सगाई के स्थान तक लेकर आये, जहाँ नीता अम्बानी तालिया बजाती हुई नज़र आयीं |


Letsdiskuss
यह सगाई किस तरह हुई और कितने आलीशान तरीके से हुई, यह जानकार आप भी दांग रह जायँगे | शुरुआत लोकेशन से ही करते हैं | शादी का स्थान लेक कोमो इतना खूबसूरत और आलीशान है की उसका एक दिन का खर्च कम से कम 1 करोड़ से कम नहीं होगा | पूरे पैलेस की सजावट ऐसी थी जो रात में भी चमकती हुई नज़र आये | साधारण शादियों में या सगाई में ज्यादा से ज्यादा हमे फव्वारा देखने को मिल जाता है या फूलों की सजावट | लेकिन ईशा अम्बानी की शादी में इतनी मामूली सजावट कैसे हो सकती है, इसलिए तो वहाँ ऐसा फव्वारा लगाया गया था जिसपर से फूल बरसते हों | इसके अलावा रात में आसमान पर हर ओर आतिशबाजी इस सगाई को सचमुच परियो की कहानी सा बनाती है |

isha-ambani-engagement-venue-letsdiskuss

आप यह सोचिए की खुद John Legend ने ईशा अम्बानी के सगाई समारोह में परफॉर्म किया | John Legend कोई ऐसे वैसे कलाकार तो हैं नहीं जिसे कोई भी आसानी से बुक कर ले |

John-legend-at-isha-ambani-engagement-letsdiskuss

ईशा अम्बानी और आनंद पीरामल की सगाई में बहुत सी बॉलीवुड हस्तियों ने भी दस्तक दी | प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ नज़र आयी, सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ सगाई में शरीक हुईं | साथ ही जूही चावला, आमिर खान, अनिल कपूर और फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा भी सगाई में उपस्थित रहे |

bollywood-celebs-in-isha-ambani-engagement-letsdiskuss

हर ओर से ईशा ओर आनंद की सगाई किसी भी बॉलीवुड सितारे की सगाई व शादी से कई बड़ी व आलीशान थी, हों भी क्यों न आखिर मुकेश अम्बानी जैसे करोड़पति की बेटी की सगाई जो ठहरी |


0
0

');