M
Medha singh kapoor· 8 years ago
Author

करेले को किस तरह स्वादिष्ट तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है?

8
686

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/03/23

करेले का सेवन करने के लिए आप करेले की चिप्स बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। करेला डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। करेले का सेवन करने से शरीर के सारे कीटाणु मर जाते हैं। आप करेले की सब्जी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। करेले मोटापे को कम करने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका प्रतिदिन जूस बनाकर पीने से व्यक्ति वजन कम कर सकता है।Article image

preeti  patel
View Profile
3
Replying to the question above
Updated on05/29/26

करेले की कड़वाहट की वजह से आप इसे अपनी डाइट में शामिल नहीं करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि करेले में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम आैर विटामिन सी भी होता है, जो हमारे सस्वास्थ्य के लिए जरूरी है। साथ ही पर्याप्त फाइबर का रुाोत होने की वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को मेनटेन रखता है, जो कि डायबिटीक आैर वजन कम करने वालों के लिए जरूरी है। करेले को कई तरीके से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं-

करेले के चिप्स
 
आलू के फ्राइड चिप्स की जगह करेले के चिप्स से दोस्ती कर लीजिए। माइक्रोवेव को 375 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। करेले को धोने के बाद स्लाइस में काट लें। नमक, हल्दी आैर लाल मिर्च पाउडर से आधे घंटे के लिए मैरिनेड कर लें। बेकिंग ट्रे पर फॉइल लगाएं आैर तेल से ग्रीजिंग कर लें। करेले के स्लाइस रखें आैर 5 मिनट के लिए बेक करें। करेले का चिप्स तैयार है।
 
करेला परांठा
 
आटा गूंथ लें। करेले को बारीक काटकर इसमें हल्दी, सौंफ, बारीक कटी प्याज, नमक आैर लाल मिर्च पाउडर मिला लें। अच्छी तरह से मिलाकर इसकी स्टफिंग को परांठे में डालें। परांठा सेंक कर दही के साथ सर्व करें।
 
भरवां करेला
 
करेले को ऊपर से चाकू की मदद से छील लें। अब एक चीरा लगाकर अंदर की चीजें निकाल लें। दूसरे बर्तन में बेसन को 10 मिनट तक धीमी आंच पर भून लें। इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर मिलाकर 2 मिनट आैर भूनें। इसे करेले में भरें आैर धागे से बांध दें ताकि मसाला करेले से बाहर न निकले। अब पैन में थोड़ा सरसों तेल गरम करके इसे धीमी आंच पर ढकते हुए सेंक लें। भरवां करेला को चावल- दाल के साथ खाएं।
S
Health & Lifestyle Enthusiast
View Profile
4