A
Aditya Singla· 8 years ago
Author

किसी व्यक्ति के लिए दुनिया में सबसे आसान काम क्या है?

2
951

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on09/25/18
किस व्यक्ति के लिए कौन सा काम आसान है, या कौन सा काम कठिन यह दो चीज़ों पर निर्धारित होता है, एक तो यह कि काम क्या है ? और दूसरा यह कि काम करने वाला इंसान कैसा है ? अर्थात काम आसान है, या कठिन ये काम पर निर्धारित करता है, और काम करने वाले के लिए उसका काम कितना महत्व रखता है, इस पर निर्भर करता है |

किसी भी व्यक्ति के लिए दुनिया में सबसे आसान काम क्या हो सकता है, यह जानना थोड़ा मुश्किल सा है, क्योंकि यह मानव स्वाभव पर निर्भर होता है | हर मनुष्य की प्रवृत्ति अलग-अलग होती है | कोई काम किसी को आसान लगता है, तो वही काम किसी और को मुश्किल लग सकता है |

जैसे - उदाहरण के तौर पर यही देख लो, लोग टीवी देखना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग फिल्म देखते हैं, कुछ लोग कार्टून देखते हैं, और कुछ लोग सिर्फ न्यूज़ देखना पसंद करते हैं | यहीं से इंसान की पहचान होती है, कि उसके लिए कौन सा काम आसान है, या कौन सा नहीं |

अगर देखा जाएं तो इंसान के लिए सबसे आसान काम कुछ यह हो सकते हैं -

- अपनी परेशानियों पर ध्यान ना देते हुए दूसरों की खुशियों से परेशान होना ।

- अपने मोबाइल फ़ोन पर पर दिन भर बमतलब के व्यस्त रहना |

- दूसरे लोगों को बिना वजह मुफ्त की सलाह देते रहना।

- अपने माता -पिता के द्वारा दी गयीं सुख सुविधाओं का प्रयोग करते रहना और खुद की जिम्मेदारी न समझना |

- अपनी तारीफ खुद करते रहना और दूसरों के किये गए काम में गलतियां निकालते रहना |

- छोटी-छोटी बात पर झूठ बोलते रहना और किसी काम को न करने के 100 बहाने बनाना |

- अपनी ग़लती किसी और पर थोपना और दूसरों को हमेशा कसूरवार ठहरना |

K
View Profile

हिंदी लेखक

1