M
Medha singh kapoor· 8 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

कुछ ऐसे तथ्य क्या हैं जो हमारे स्वास्थ के लिए बहुत जरुरी हैं ?

2
958

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on10/13/22
V
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on10/13/22

इस आर्टिकल में जानते हैं कि ऐसे कौन से तथ्य है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

हमें रोजाना व्यायाम करना चाहिए व्यायाम करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई रोग बाधा उत्पन्न होते।

रोजाना हरी सब्जियां और ताजे फल का सेवन करना चाहिए।

अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।

सुबह नाश्ते में हल्का भोजन करना चाहिए।

विटामिन और मिनरल से युक्त भोजन करना चाहिए।

सोने से पहले हल्का भोजन करना चाहिए।

रोजाना चाय की जगह कॉफी का सेवन करना चाहिए इसके सेवन से डिप्रेशन की समस्या नहीं रहती है।

चीनी की जगह शहद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on10/13/22

आइए जानते हैं कि हमारे स्वास्थ्य के लिए क्या-क्या जरूरी है -

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए।

शरीर को मजबूत बनाने के लिए निम्न प्रकार के फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए जैसे - काजू, बादाम, किसमिस, अखरोट, सेब, केला, अनार,नाशपाती, टमाटर,पालक,मूली आदि।

रोजाना कम से कम 8 से 10 क्लास पानी का भी सेवन करना चाहिए क्योंकि पानी की कमी से भी हमारे शरीर का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

रोजाना डाइट में ऐसे खाद पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हो जैसे - दूध,अंडा अनेक प्रकार की दालें आदि।Article image

preeti  patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on08/26/18

वर्तमान समय में लोग जितना व्यस्त हैं, उतना ही अपने स्वास्थ को लेकर बेपरवाह हैं | स्वस्थ रहने के लिए इंसान बहुत कुछ करना तो चाहता हैं, परन्तु वो कर नहीं पाता क्योकि उसके पास समय की कमी हैं | फिर भी अगर कुछ नियम इंसान अपना लें तो वो स्वस्थ रहेगा |


  • हर इंसान को काम से थक कर सिर्फ सोना चाहता हैं, और ये मानव का स्वाभाव भी हैं और मानव शरीर की जररूत भी की वो थक कर आराम करें | लेकिन अगर आपको स्वस्थ रहना हैं, तो केवल नींद नहीं बल्कि आराम होना जरुरी हैं |


  • सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें, अगर आप व्यायाम नहीं कर सकते तो थोड़ी देर ताज़ी हवा लेने की लिए टहलने जाएं, और अगर आप सुबह घूमने नहीं जा सकते तो आप रोज सुबह अपने घर की छत्त पर चले जाये |


  • हर रोज सुबह उठ कर आप बिना मुँह धोए एक गिलास पानी जरूर पीएं | वैसे तो आप अगर गुनगुना पानी पिए तो ये ज्यादा लाभदायक हैं आपके लिए |


  • सुबह का नाश्ता हमेशा समय पर और हल्का होना चाहिए | सुबह नाश्ते में दूध पिए पर दूध कभी खली पेट न पिये |

3
Answered on12/09/21

रोजाना दही खाने से बहुत से फायदे होते है -

•हमें रोजाना दही खाना चाहिए क्योंकि दही मे कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे मे आप दही रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां और दाँत मजबूत होते है।

 

•रोज दही खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है, क्योंकि अक्सर लोगो की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है जिस वजह से उनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है ऐसे मे उनको दही सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

•जिन लोगो को दिल की बीमारी होती है उनको दही रोज खाना चाहिए क्योंकि दही खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

 

• दही मे कैल्शियम, पौटेशियम, मैगीनिशियम, विटामिन b-12,विटामिन b-2 पाया जाता है जो मोटापा कम करने मे काफ़ी मददगार होता है, जो व्यक्ति मोटापा कम करना चाहते है उनको दही सेवन करना चाहिए।

 

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

1
4
Replying to the question above
Updated on10/04/18

हम विज्ञान से जुड़े तथ्यों के बारे में तो अक्सर चर्चा करते हैं परन्तु जिस चीज़ के बारे में हमे अत्यधिक चर्चा करनी चाहिए वह है हमारा स्वास्थ | हमारे स्वास्थ से जुड़े ऐसे बहुत से तथ्य हैं जो हमे जानने आवश्यक हैं, क्योंकि वह हमे एक अच्छे जीवन की ओर अग्रसर करते हैं | स्वास्थ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य निम्निलिखित हैं -


कोलेस्ट्रॉल को त्वचा पर देखा जा सकता है : -

कोलेस्ट्रॉल को अपनी त्वचा में पहचाना जा सकता है | यदि व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल अत्यधिक बढ़ जाए तो व्यक्ति के चेहरे पर अक्सर छोटे छोटे त्वचा के धब्बे बनने लगते हैं | यह धब्बे मांस के गोले से होते हैं जिन्हे आसानी से पहचाना जा सकता है | इन धब्बो का अर्थ है की आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल अत्यधिक बढ़ चुका है और आपको दिल की बीमारियाँ लग सकती है |


कॉफ़ी अवसाद ( depression ) को घटाती है :-

वैज्ञानिक खोजो के मुताबिक कॉफ़ी पीना आपके मनोवैज्ञानिक स्वास्थ के लिए अच्छा होता है | जो व्यक्ति कॉफ़ी पीते हैं साधारणतया अवसाद अर्थात डिप्रेशन का शिकार नहीं होते | कॉफ़ी डिप्रेशन निवारण में सहायता करती है |


पानी की कमी से बीमारियाँ :-

पर्याप्त पानी ना पीना एक बहुत बड़ी समस्या है | पानी की कमी से व्यक्ति को कब्ज़, अस्थमा, एलर्जी और माइग्रेन की समस्या हो सकती है | इसीलिए यह बहुत आवश्यक है कि व्यक्ति दिनभर में पानी की पर्याप्त मात्रा ग्रहण करे | व्यक्ति को 10 -12 गिलास पानी हर दिन पीना चाहिए |

S
Media Trends Researcher
View Profile
1