R
Ram kumar· 8 years ago
Author

क्या आप प्रोटीन स्रोत वाले कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता सकते हैं?

4
882

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/11/22

28 ग्राम मूंगफली में 28 ग्राम मूंगफली में आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें सबसे अधिक प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।

झींगा :-

झींगे में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है 100 ग्राम झींगा में लगभग 20 फ़ीसदी प्रोटीन पाई जाती है झींगा में प्रोटीन डी, B12, और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए झींगा को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।

मूंगफली :-

28 ग्राम मूंगफली में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए मूंगफली प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है और यह आसानी से भी मिल जाता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
3
Replying to the question above
Answered on02/10/22

आइए आज हम जानते हैं कि किन-किन चीजों में प्रोटीन पाया जाता है

(1) सबसे पहले दूध जो प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है इसमें एक अच्छी मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है जो हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है। यही नहीं बल्कि दूध से बनी चीजों मे भी प्रोटीन पाया जाता है जैसे - पनीर, मट्ठा .

(2) सोयाबीन जिसे प्रोटीन का पावर हाउस भी कहा जाता है जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

(3) प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अंडा भी बहुत ही फायदेमंद होता है यह भी एक प्रोटीन का स्रोत होता है।

(4) इसके अलावा दाल में भी बहुत अच्छा प्रोटीन पाया जाता है जिसमें कई तरह की दाल शामिल होती है जैसे -अरहर की दाल मूंग दाल, चना,उड़द आदि!

Article image

preeti  patel
View Profile
3
Replying to the question above
Answered on02/10/22

आज यहाँ पर आपको प्रोटीन युक्त स्रोत वाले कुछ खाद्य पदार्थों के बारे मे बताने जा रहे है -

दूध से बनी चीजों में भी प्रोटीन अधिक मात्रा मे पायी जाती है। जैसे की 100 ग्राम पनीर में 26.9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है इसके अलावा खोवा, स्किम्ड मिल्क में भी लगभग इतनी ही मात्रा में प्रोटीन पायी जाती है। प्रोटीन के लिए आप नाश्ते में पनीर या स्किम्ड मिल्क का भी सेवन कर सकते है।

इसके अलावा अंडे मे भी प्रोटीन पाया जाता है, अंडे के जर्दी मे प्रोटीन खासकर पाया जाता है।

बादाम मे भी प्रोटीन भरपूर मात्रा मे पाया जाता है,इसके अलावा बादाम मे मोनोअनसैचुरेटेड फैट, मैग्नीशियम, विटामिन ई और फाइबर पाये जाते है।

Article image

S
View Profile

Mp

3
Replying to the question above
Updated on05/29/26

प्रोटीन अमूमन नन - वेज भोजन से मिलता है, यही वजह है कि वेट ट्रेनिंग करने वाले लोग नन- वेज भोजन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। यदि आप वेजीटेरियन हैं या नन- वेज को अपनी डाइट से कम करना चाहते हैं तो इन वेजीटेरियन प्रोटीन स्रोत फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सोया - 100 ग्राम सोया में लगभग 50 ग्राम प्रोटीन आैर 30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। सोयाबीन के ग्रेन्यूल्स इन दिनों बाजार में उपलब्ध हैं, जिसके कई डिशेज आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
 
मूंगफली - 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 26 ग्राम प्रोटीन, 50 ग्राम फैट आैर 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे आप चाय के साथ खा सकते हैं।
 
पनीर - 100 ग्राम पनीर में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन होता है लेकिन फैट भी 25 ग्राम होता है।
 
दाल - दाल को भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। लंच के दौरान चावल के साथ दाल जरूर खाएं।
S
Health & Lifestyle Enthusiast
View Profile
3