S
Dec 13, 2022health-beauty

क्या बच्चों में भी Thyroid की समस्या होती है ?

4 Answers
9

S
Sep 12, 2018
बहुत ही अच्छा सवाल हैं | आज कल के समय में कौन सी बीमारी किसको हो जाये कोई भरोसा नहीं हैं | पहले के समय में Thyroid नाम भी कोई नहीं जानता था | परन्तु आज के समय में हर दूसरे इंसान को Thyroid है |
अब आपके सवाल पर आते हैं, जी हाँ बच्चों को भी Thyroid होता है | बच्चो को thyroid का असर काफी ज्यादा होता हैं | बच्चों में Thyroid होने की कुछ चरण होते है |

- Congenital Hypothyroidism (जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म )

कुछ बच्चों में जन्म से ही हाइपोथायराइडिज्म के लक्षण दिखाई देते हैं। जिन बच्चो को बचपन से यह रोग होता है, उन बच्चो को जन्म लेने के तुरंत बाद ही परेशानी हो सकती है | बच्चों में Thyroid Gland का ठीक से विकास नहीं होता तो ऐसे बच्चों को बचपन से Thyroid की समस्या होती है | इसके कारण बच्चों में मानसिक समस्या होती है। इसके लिए ये जरुरी होता है, कि जब बच्चा जन्म ले तो उसके एक सप्ताह के अंदर ही बच्चे का Thyroid function की जांच करवा लेना चाहिए |

- Transient innate hypothyroidism (क्षणिक जन्मजात हाइपोथायराइडिज्म )

अगर माँ को गर्भावस्था के दौरान Thyroid की परेशानी है, तो हो सकता है कि यह परेशानी बच्चे को भी हो | हलाकि ऐसा जरुरी भी नहीं है, कि माँ से ये बीमारी बच्चे को हो परन्तु फिर भी इस चीज के लिए बच्चे के जन्म के बाद बच्चे का Thyroid टेस्ट करवा लेना चाहिए |

- Hashimotose thyroiditis (हाशीमोटोज थायराइडिटिस )

Thyroid की ये stage बच्चे हो 4 साल की उम्र में होती है | इस चरण में बच्चे का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, बच्चे का स्वस्थ अक्सर ख़राब रहता है | इसके लिए जरुरी है, कि माता पिता को अपने बच्चे को सही इलाज़ करवाना चाहिए | जिससे ये रोग समय पर control हो सके |

Thyroid-Children-letsdiskuss
5
S
Dec 10, 2022

जी हाँ बिल्कुल बच्चो क़ो भी थायराइड की समस्या होती है ज़ब माँ क़ो थाइराइड की बीमारी होती है और गर्भवास्था के दौरान पेट मे पल रहे बच्चे क़ो भी उसी दौरान माँ की बीमारी बच्चे मे आ जाती है।
'मॉम जंक्शन डॉट कॉम' का कहना है कि बच्चों में थायराइड की परेशानी अधिकांश जैनेटिक होती है ज़ब बच्चे समय से पहले पैदा हो जाते हैं, तो ये भी थायराइड का कारण बनता है. यदि बच्चों को मां के गर्भ में सही तरह से पोषण नहीं मिल पाता है और आयोडिन की कमी हो जाने पर है, बच्चों में थायराइड की बीमारी होती है।Article image

3
V
Dec 11, 2022

दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि क्या बच्चों में भी थायराइड की समस्या हो सकती है। तो जी हां बच्चों को भी थायराइड की समस्या हो सकती है। बच्चों के खानपान में सही तरीके की देखभाल नहीं होती है जिसे बच्चों में विटामिन की और कई पोषक तत्व की कमी हो जाती है जिससे बच्चों को बहुत सी बीमारियां हो सकती है और उन्हीं बिमारी में थायराइड भी आता है। मुंह में तितली के आकार की जो ग्रंथि होती है उसे थायराइड ग्लैड़ कहते हैं यह हमारे शरीर में टी3 और टी 4 हारमोंस का निर्माण करता है। ऋषि हार्मोन की सहायता से शरीर में होने वाली कई क्रियाओं को नियंत्रित किया जाता है। थायराइड दो प्रकार के होते हैं। और दोनों स्थिति में थायराइड बच्चों और बड़े दोनों में होते हैं।

Article image

2
avatar
Dec 13, 2022

आपका सवाल है कि क्या बच्चों में भी थायराइड की समस्या हो सकती है तो मैं आपको बता देना चाहती हूं कि बिल्कुल बच्चों में भी थायराइड की समस्या हो सकती है मॉम जक्सन डॉट के मुताबिक थायराइड की समस्या जेनेटिक भी हो सकती है यदि कोई बच्चा समय से पहले पैदा हो जाता है तो उसमें थायराइड की समस्या होने का अधिक चांस होता है इसलिए जरूरी है कि बच्चों को मां के पेट से ही सही पोषण मिलना जरूरी होना चाहिए। इसलिए बच्चों में आयोडीन की कमी नहीं होनी चाहिए इससे आपका बच्चा स्वस्थ रहेगा।Article image

2