अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग रात में पूरी तरह से नींद नहीं लेते हैं इसी वजह से वे दिन में सोते रहते हैं और सोने की वजह से आलस और सुस्ती आती है जिसका असर हमारे काम पर पड़ता है और काम करने में मन नहीं लगता है तो आलस को दूर करने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं।
दही का सेवन:-
दही में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है और दही में प्राकृतिक शुगर मौजूद होती है जो हमारे ऊर्जा स्तर को ऊपर ले जाने में मदद करता है और हमारे शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
सौंफ का सेवन :-
सौंफ में विटामिन सी,भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसमें खनिज तत्व भी पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन,सोडियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए सौंफ का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
