क्या रिश्ते भी डिप्रेशन का कारण बन सकते हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


अनीता कुमारी

Home maker | पोस्ट किया |


क्या रिश्ते भी डिप्रेशन का कारण बन सकते हैं ?


0
0




Content Writer | पोस्ट किया


वर्तमान समय में डिप्रेशन का क्या कारण हो सकता है, यह कहना बहुत ही मुश्किल है | डिप्रेशन किसी भी कारण हो सकता है | इसके लिए हम किसी भी चीज़ को जिम्मेदार नहीं कह सकते | आपके सवाल के अनुसार आप ये जानना चाहते हैं, कि क्या कोई भी रिश्ता डिप्रेशन का कारण बन सकता है ? इसका जवाब एक तरह से हाँ भी है और न भी |क्योकि कोई भी रिश्ता अगर आपके लिए या किसी के लिए भी डिप्रेशन का कारण बनता है, तो कहीं न कहीं इसके लिए आप खुद भी जिम्मेदार होते हैं |

आजहम आपको बताएँगे कि रिश्तों के कारण अगर डिप्रेशन होता है, तो उसका कारण क्या है और साथ ही इसके उपाय क्या है |

कारण :-

- व्यवहार :-
आपके रिश्ते में डिप्रेशन का एक महत्वपूर्ण कारण आपका अपना व्यवहार होता है | जैसा कि ये बात तो सभी जानते हैं, कि दुनिया में अलग-अलग प्रवत्ति के इंसान रहते हैं | सभी का अपना अलग-अलग व्यवहार होता है | जरुरी नहीं सभी को सभी का व्यवहार पसंद आये | यह एक कारण होता है, जो रिश्तों में डिप्रेशन का कारण बनता है | कोई शांत व्यवहार का होता है, कोई चिड़चिड़ा होता है | सभी लोग एडजस्ट नहीं कर पाते जो की रिश्तों में परेशानी बढ़ा सकता है |

- आदतें :-
सबकी अपनी-अपनी आदत होती है | मान लीजिये एक लड़का और लड़की की शादी होती है | उसके बाद वो दोनों एक साथ रहते हैं | जब वो साथ रहते हैं, तो उन्हें एक दूसरे की आदतों के बारें में पता चलता है | ऐसा हो सकता है, कि दोनों को एक दूसरे की कुछ आदतें पसंद न हो और दोनों उसको बदलना भी नहीं चाहते हों | ये एक कारण हो सकता है, डिप्रेशन का जिसकी वजह से रिश्ता ख़राब हो सकता है |

- लापरवाही :-
किसी भी रिश्ते में लापरवाही रिश्ते को बुराई की तरफ ले जाता है | अगर किसी रिश्तें में आप एक दूसरे के प्रति जिम्मेदार नहीं है, तो यहाँ डिप्रेशन का कारण कोई रिश्ता नहीं बल्कि आपकी लापरवाही है | अक्सर जब किसी रिश्ते में फ़िक्र कम हो जाती है, तो लापरवाही खुद से हीबढ़ जाती है | जब लापरवाही बढ़ जाती है, तो लोगो में भावनात्मक असुरक्षा पनपने लगती है जिसके कारण डिप्रेशन होता है |

Letsdiskuss
उपाय :-

- कारण को जानें :-
किसी भी रिश्ते में अगर डिप्रेशन की स्थिति आती है, तो उसको दूर करने के लिए सबसे पहले ये जरुरी है, कि आप डिप्रेशन का कारण जाने | किसी भी समस्या को जड़ से दूर करना है, तो उसका कारण जानना जरुरी है | जब किसी समस्या का कारण समझ आ जाता है, तो उसका उपाय जल्दी और सही मिल जाता है, जिसकी सहायता से वो समस्या दोबारा कभी नहीं आती |

- खुद में बदलाव लाएं :-
किसी भी रिश्ते में ये जरुरी है, कि आप अपने आप में वो बदलाव करें, जिसके कारण आपके साथी को परेशानी है | अगर आपके साथी को आपकी किसी आदत से कोई भी परेशानी होती है, तो आपका एक छोटा सा बदलाव आप दोनों के रिश्ते को सुधार सकता है | एक बार अगर आप अपने आप में बदलाव करते हैं, तो स्वाभाविक बात है, दूसरी बार आपको जो पसंद नहीं वो आपका साथी कभी नहीं करेगा |

- ख्याल रखें :-
रिश्ता कोई भी सबसे महत्वपूर्ण है, कि उस रिश्ते में एक दूसरे का ख्याल जरूर होना चाहिए | जब आप किसी का ख्याल रखते हैं, तभी आप उससे इस बात की उम्मीद कर सकते हैं, कि वो आपका ख्याल रखेगा |

यह कुछ बातें हैं, जिससे यह पता चलता है, आपके रिश्ते तनाव का कारण नहीं होते | बल्कि हमारी कुछ आदतें हैं, जो हमारे रिश्ते में तनाव को जन्म दे देती है |

DEPRESSION-IN-LIFE-letsdiskuss

कौन सी आदतों की वजह से आपका रिश्ता ख़राब हो सकता है ? जानने के लिए नीचे link पर Click करें -


0
0

');