Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Dec 20, 2025health-beauty

लाल रंग की 5 सब्जियों के नाम और उसकी उपयोगिता क्या है ?

2 Answers
2

S
@seemathakur4310Dec 20, 2025

लाल रंग की सब्जियाँ बहुत से खनिज लवण से युक्त होती हैं | इन सब्जियों में प्रायः पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है जो कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग तथा रक्त सम्बन्धी रोगो से लड़ने में मदद करते हैं | लाल सब्जियों को लाइकोपीन और एंथोसाइनिन से अपना रंग और पोषण मिलता है। लाइकोपेन एक एंटीऑक्सिडेंट है जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने, आंखों की रक्षा करने, संक्रमण से लड़ने और तम्बाकू धुएं से होने वाली क्षति से सुरक्षा करने का कार्य करता है | रिसर्च के अनुसार लाल रंग की सब्जियों के पोषक तत्व ट्यूमर और प्रोस्टेट कैंसर का निवारण करता है | इन सभी सेहतमंद फायदों के बावजूद 95 % लोग लाल रंग की सब्जियाँ नहीं खाते |

इन लाल रंग की सब्जियों में यह कुछ सब्जियाँ हैं जिनमे विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं |

टमाटर

टमाटर lycopene, विटामिन सी और पोटेशियम का अच्छा स्रोत होते हैं | टमाटर में Lycopene भारी मात्रा में पाया जाता है जो स्वास्थ के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, यह धूप से जलने पर मदद करता है और यह LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक है |

चकुंदर

जड़ो वाली यह लाल सब्जी में विटामिन B9 , लोहा, मैंगनीज़ और विटामिन C से भरपूर होता है | इसमें ब्लड प्रेशर कम करने के तत्व पाए जाते है | चकुंदर में पाचन को सुलभ बनाने वाले रेशे पाए जाते हैं जिनका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है, इसलिए व्यक्ति को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए |

लाल पत्तागोभी

यह सब्जी लाल से ज्यादा बैंगनी नज़र आती है परन्तु इसकी गिनती लाल सब्जियों में ही होती है | यदि हम एक कप लाल पत्तागोभी लें तो उसमे 85 % विटामिन C, 42 % विटामिन k और 20 % विटामिन A की मात्रा होती है | विटामिन C की अधिक मात्रा होने के कारण इसमें पाचन शक्ति अधिक होती है और साथ ही यह तनाव कम करने का भी कार्य करता है |

लाल आलू

लाल आलू विटामिन A का अच्छा स्त्रोत होते हैं | रिसर्च के मुताबिक लाल आलू साधारण आलू से अत्यधिक फायदेमंद होते हैं | इनमे रेशे अधिक व glycemic index की मात्रा कम होती है | लाल आलू के छिलको में सफेद आलू के मुकाबले अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं |

लाल प्याज

चाहे लोग कितना ही इसके स्वाद से भागें परन्तु यह प्याज आपकी सेहत को बढ़ाने का ही कार्य करते हैं | इनमे एंटीऑक्सीडेंट की अत्यधिक मात्रा होती है | लाल प्याज में मौजूद सल्फर LDL कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में सहायता करता है | क्रोमीमम की अच्छी मात्रा होने एक कारण यह रक्त में चीनी की मात्रा को साधारण स्तर पर लाता है |

0
React
avatar
@krishnapatel8792Aug 9, 2022

चलिए आज इस आर्टिकल के द्वारा पांच लाल रंग की सब्जियों के नाम और उनकी उपयोगिता के बारे में जानते हैं अक्सर आपने डॉक्टर के मुंह से सुना होगा कि लाल रंग की सब्जियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि लाल रंग की सब्जियों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें डायबिटीज, शुगर, कब्ज आदि समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। यहां पर मैं आपको बताना चाहती हूं पांच लाल रंग की सब्जियों के नाम और उनके उपयोग के बारे में।

टमाटर

टमाटर में विटामिंस और पोटेशियम अच्छे मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए हमें इसका सेवन रोजाना करना चाहिए इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

गाजर

गाजर का सेवन करना हमारे आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है।

लाल आलू

लाल आलू के सेवन से हम अपने शरीर में विटामिन ए की पूर्ति कर सकते हैं लाल आलू सफेद आलू के मुकाबले अधिक फायदेमंद होती है।

लाल प्याज

लाल प्याज का सेवन तो आप सभी ने किया ही होगा इसके सेवन से रक्त में शर्करा की मात्रा को कम किया जा सकता है।

चुकंदर

चुकंदर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इसके सेवन से हम शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।Letsdiskuss

0
1