Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Oct 2, 2023health-beauty

लहसुन हमारे शरीर में किस तरह फायदेमंद है ?

5 Answers
6

@trrishnabhattacharya6847Oct 2, 2018

लहसुन आयुर्वेद में बहुत ही चमत्कारी दवा मानी गई है | लहसुन में ख़ास तरह का एक ऐसा तत्व होता है, जो भोजन में विष पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है | एक शोध के अनुसार Antibiotic दवा के मुकाबले लहसुन में Food poisoning से लड़ने की शक्ति अधिक होती है |अगर आप लहसुन की चाय का सेवन करते हैं, तो आपको बहुत ही फायदा होता है | लहसुन हमारे शरीर में कई प्रकार से फायदेमंद होता है |

लहसुन का सेवन करने से फायदें :-
- मोटापा कम करें :-
अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मोटापा कम होगा | अगर आप लहसुन की चाय पीते है, तो यह आपके आपके शरीर का Metabolism तेज करती हैं, जिसकी सहायता से आपके शरीर का अतिरिक्त फैट हम होता है, और अगर आप लहसुन की चाय में अदरक डालकर पीते हैं, तो इसमें मौजूद Antioxidants आपको कई तरह के रोग और infection से बचती है |
ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करें :-
अक्सर देखा गया है, जिन लोगों का खून गाढ़ा होता है, उन्हें अक्सर Blood presser की शिकायत बानी रहती है | ऐसे लोग अगर लहसुन का सेवन प्रतिदिन करें तो उनका ब्लड प्रेसर कण्ट्रोल रहेगा | शरीर में रक्त का संचालन नियमित रहेगा और खून भी पतला होगा, जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है।
दांत दर्द से बचाएं :-
अगर आपके दांतो में दर्द है, तो लहसुन की ये चाय किसी रामबाण दवा से कम नहीं है | यह चाय आपके दांतों के दर्द में बहुत जल्दी रहत पहुंचती है | दांत दर्द के लिए अगर आप लहसुन की चाय बनाते हैं, तो आपको उसमें लौंग डालना होगा जो की आपके दांत दर्द से रहत देगा |
कैंसर से बचाव :-
लहसुन का सबसे बढ़ा फायदा यह है, कि ये आपके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है | लहसुन में मौजूद Antioxidants शरीर को रोग से लड़ने की शक्ति देते हैं | लहसुन की चाय कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में भी काफी कारगर साबित हुई है। कई डॉक्टर और आयुर्वेद Pancreatitis, breast, prostate cancer में लहसुन का सेवन करने की सलाह देते हैं |
डायबिटीज से बचाएं :-
अगर आप लहसुन की चाय पीते हैं, तो ये आपको डायबिटीज से भी बचाती है, क्योंकि इसका रोजाना सेवन आपके शरीर में Cholesterol के लेवल को कम करता है | इससे आपके शरीर में शुगर लेवल कण्ट्रोल रहता है |
कैसे बनाएं लहसुन की चाय ?
सामग्री :- (एक कप चाय बनाने के लिए )
- पानी (1 कप )
- लहसुन (4 कली )
- अदरक (छोटा टुकड़ा )
- नीम्बू (5 बूंदें )
- शहद (1 चम्मच )
- पुदीने के पत्ते (2 या 3 )
विधि :-
- सबसे पहले आप किसी बर्तन में चाय का पानी गरम करें और उसमें लहसुन को बारीक़ काट कर डालें |
- जब वो उबलने लगे तो उसमें अदरक को कद्दूकस कर के चाय के पानी में डालें और गैस बंद कर के पानी ढक कर रख दें |
- पानी जब हल्का ठंडा हो जाएं तो उसको छन्नी से छान लें और उसमें शहद और नीम्बू का रस मिलाएं |
- ऊपर से पुदीने की पत्ती डालें | नीम्बू डालने से लहसुन की महक चाय से थोड़ा कम होगी जिससे आप उसको आराम से पी सकते हैं |
लहसुन की चाय तैयार है |
Letsdiskuss
0
2
avatar
@krishnapatel8792Sep 22, 2022

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि लहसुन का प्रयोग आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि लहसुन हमारे शरीर के लिए किस तरह फायदेमंद साबित हो सकता है।

यदि आपके दांतों में दर्द होता है तो आप लहसुन चाय बना कर उसमें थोड़ा सा लोंग डालकर पीने से दातों का दर्द ठीक हो जाता है। लहसुन के सेवन से डायबिटीज का खतरा नहीं रहता है,लहसुन के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।लहसुन के सेवन से बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है. इस तरह लहसुन के सेवन से हमें अनेक फायदे मिलते हैं।Article image

1
2
avatar
@aanchalsingh1985Sep 23, 2022

आज हम आपको दोस्तों बता रहे हैं कि लहसुन हमारे शरीर के लिए किस तरह फायदेमंद है।

पाचन क्रिया को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें रोजाना ही खाली पेट लहसुन खाना चाहिए क्योंकि लहसुन खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। और यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए रखने के लिए हमें रोजाना ही लहसुन खाना चाहिए।

लहसुन खाने से डायबिटीज के लोगों को काफी ज्यादा मदद मिलती है इसीलिए उन्हें सुबह सुबह रोजाना ही खाली पेट लहसुन खाना चाहिए.।Article image

1
2
avatar
@preetipatel2612Sep 23, 2022
  • रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाने से पाचन क्रिया मजबूत रहती है।
  • लहसुन का सेवन करने से हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में सहायता होती है।
  • लहसुन का प्रतिदिन सेवन करने से डायबिटीज जैसी समस्या को रोका जा सकता है।
  • लहसुन का प्रतिदिन सेवन करने से हम टीबी जैसी बीमारियों को दूर कर सकते हैं।
  • लहसुन सर्दी खांसी के लिए बहुत ही कारागार मानी जाती है।
  • प्रतिदिन लहसुन का सेवन करने से आंखों को मजबूती मिलती है।Article image
1
2
avatar
@poonampatel5896Oct 2, 2023

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि लहसुन हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है -

लहसुन का प्रतिदिन सेवन करने से हमें टीवी जैसी बीमारियों को दूर कर सकते हैं।

लहसुन का प्रतिदिन सेवन करने से डायबिटीज जैसी समस्या को रोका जा सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ये रखने के लिए हमें रोजाना लहसुन का सेवन करना चाहिए।

लहसुन का सेवन सर्दी और फ्लू वायरस को रोकने के लिए ह्यूमन सिस्टम के कार्य को बढ़ावा देने के लिए किया जाना जाता है। लहसुन की दो कली कुचलकर खाने से सबसे अधिक फायदा होता है।

उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण लहसुन शरीर को फेफड़े, प्रोस्टेट, ब्लैडर,पेट,लीवर और कोलन से कैंसर से बचाता है। लहसुन अपने एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज की वजह से,पेप्टिक अल्सर को रोकता है।

लहसुन एथलेटिक्स परफॉर्मेंस में सुधार करता है, प्राचीन सभ्यताओं में लहसुन का उपयोग थकान को कम करने और मजदूरों को कार्य क्षमता में सुधार करने के लिए किया जाता है।Article image

1
1