Science & Technology

मालवेयर एप्लीकेशन क्या है ?

B

| Updated on September 15, 2018 | science-and-technology

मालवेयर एप्लीकेशन क्या है ?

1 Answers
740 views

@rahulaobaraॉya6964 | Posted on September 16, 2018

यह एक वायरस का नाम है, यह वायरस आपके कम्प्यूटर को आसानी से हैक कर सकता है | यह एक कंप्यूटर सॉफ्टवेर है और यह मैलेशियस सॉफ्टवेयर का संक्षिप्त रूप है | इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग कंप्यूटर पर किसी कि जानकारी चोरी करने या आपका कंप्यूटर हैक करने का काम करता है | इसके द्वारा कोई आपको अश्लील व अवांछनीय सन्देश भी भेज सकता है | इस सॉफ्टवेयर में लॉगर्स, ट्रोजन हॉर्स वर्म्स और वायरस जैसे डरावने प्रोग्राम भी होते हैं। यह एक खतरनाक सॉफ्टवेयर है जिससे सभी को बचकर रहना चाहिए |

पहचान कैसे करें

यदि आपके कंप्यूटर पर अचानक से कुछ पॉप उप हो जाये, आपको अपनी फाइलों में बदलाव दिखे या गूगल में कुछ गड़बड़ महसूस हो तो समझ जाइये आपके कंप्यूटर पर मैलवेयर सॉफ्टवेयर आ गया है | जब आपको अंदेशा हो कि आपके कम्यूटर कि गतिविधि में बदलाव है और इसमें मैलवेयर सॉफ्टवेयर आ गया है तो जल्द से जल्द एंटी-स्पायवेयर सॉफ़्टवेयर का प्रयोग करें | इससे आपको यह ज्ञात होजाएगा कि आपके कंप्यूटर पर मैलवेयर सॉफ्टवेयर है या नहीं | आप मैलवेयर सॉफ्टवेयर कि पहचान करके StopBadware.org पर इसकी सूचना दे सकते हैं |

बचाव

  • मैलवेयर से बचने के लिए अपने कंप्यूटर पर एंटी वायरस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके रखें व समय समय पर उसे अपडेट करते रहें |
  • अपना नेटवर्क हमेशा सुरक्षित रखें | अनजान वेबसाइट से कुछ डाउनलोड न करें |
  • यदि आपके कंप्यूटर पर कोई पॉप अप आता है तो बिना सोचे समझे उसपर क्लिक न करें, यह कोई खतरनाक वायरस हो सकता है |
  • अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें और उनपर पर्याप्त लॉक लगाकर रखें |
  • open WIFI का प्रयोग न करें |
  • यदि आप एयरपोर्ट या किसी सार्वजनिक कॉफ़ी शॉप पर बैठे हैं तो किसी भी open या फ्री WIFI का प्रयोग न करें खासकर अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर, यह कोई वायरस हो सकता है |
  • अपनी सभी फाइलों का बैक अप हमेशा रखें | 
Article image
0 Comments