komal Solanki
komal Solanki· 4 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

प्रदूषण को रोकने के उपाय?

14
784

Join this conversation

Sort By

प्रदूषण को रोकने के बहुत से उपाय होते हैं जो यहां पर हम आपको बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कि किन किन उपायों के द्वारा हम वातावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।

अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके हम वातावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।

उद्योगों की स्थापना शहर और गांव से दूर करना चाहिए।

धूम्रपान पर नियंत्रण लगा देना चाहिए।

परमाणु परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

जिन तालाबों और नदियों का पानी पीने योग्य हो उन तालाबों में भैंस और गायों को नहाने से रोकना चाहिए ताकि तालाब का पानी पीने योग्य बना रहे।

प्लास्टिक के बने चीजों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। इस प्रकार हम इन सभी चीजों पर प्रतिबंध लगाकर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on06/27/22
8

(1) परंपरागत ईंधन जैसे लकड़ी,कोयला,गोबर आदि का प्रयोग समाप्त करना आवश्यक है! यदि यह समाप्त न हो तो धुआं रहित चूल्हे को काम में लाना चाहिए!

(2) जल स्रोतों में स्नान,जल क्रीड़ा, कपड़ा धोना एवं साबुन का प्रयोग वर्जित कर देना चाहिए!

(3) बड़े -बड़े नगरों के निकट से बाहरी मार्ग बनाकर वाहनों को गुजरने दिया जाए ताकि नगर के भीतर वाहनों से ध्वनि प्रदूषण ना हो!

(4) हमें अपनी जमीन पर गंदे पानी और गंदे सामान को नहीं फेंकना चाहिए!हमें कूड़ा दान रख लेना चाहिए जिससे कचरे को कूड़ेदान में डालना चाहिए!Article image

Answered by
preeti  patel
View Profile
Answered on12/01/21
8

हमें प्रदूषण को रोकने के लिए अनेक प्रकार के उपाय करना चाहिए!

हमें प्रदूषण रोकने के लिए सबसे पहले जो वृक्ष काटे जाते हैं!उनमें रोक लगाना होगा!जो हमारे देश में वृक्ष काटते हैं!इसके कारण प्रदूषण होता है! और मानक ऑक्सीजन नहीं मिल पाता!जिससे उनकी मृत्यु हो जाती है!

हमें पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए जो बहुत पुरानी फैक्ट्रियां,मशीन उन्हें बंद करके हमें नई मशीनों, फैक्ट्रियो का उपयोग करना चाहिए जिससे कि प्रदूषण नहीं होगा!

हमें पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए सभी को यह प्रेरणा देनी चाहिए! कि वह एक वृक्ष लगाएं! जिससे कि हमारा देश प्रदूषित नहीं होगा!Article image

Answered by
R
Rajni PatelHealth & nutrition Specialist
View Profile
Answered on12/01/21
8

यह हम सबको पता ही है कि प्रदूषण को रोकने के लिए हमें बड़े पैमाने पर नए वृक्ष लगाने चाहिए वह संरक्षण के उपाय करना है और चक्रवात आदि से कम आती है तो समुद्र की तटवर्ती क्षेत्रों में रक्षा कवच लगाए जाने चाहिए प्रदूषण को रोकने के लिए हमें अपने घर का कूड़ा कचरा डस्टबिन में ही डालना चाहिए और निजी वाहनों की जांच सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे प्रदूषण कम हो और तथा प्रदूषण से बचने के लिए हमें सौर ऊर्जा के इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आपके पैसे भी बचेंगे और प्रदूषण को नुकसान भी नहीं होगा.।Article image

Answered by
Aanchal Singh
View Profile
Answered on12/01/21
8


प्रदूषण को रोकने के बहुत से उपाय किये जा सकते
है -

• वनो के अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाना चाहिए क्योंकि जैसे -जैसे वन काटते जा रहे वैसे -वैसे प्रदूषण फैलता जा रहा है। मानव को शुद्ध ऑक्सीजन ना मिलने के कारण मनुष्यों और प्राणियों की लगातार मौते होती जा रही है।

‌•हर एक वृक्षरोपण पर हमें हर एक व्यक्ति को जाग्रति करे कि वह एक वृक्ष जरूर लगाए तभी प्रदूषण को रोका जा सकता है।

• पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए हमें खुले मे कूड़ा कचरा फेक देते है जिस वजह से गंदगी फैलती है ऐसे मे हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है तो एक गड्डा खोदना चाहिए वही गड्डे मे सारा कचरा डालना चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण प्रदूषित होने से बच सके।

•बहुत से कारखानो, फैक्ट्रीरियो मे बहुत सी पुरानी मशीने होती है जो धुआँ अधिक देती है जिस वजह प्रदूषण अधिक होता है इन पुरानी मशीनो के जगह नयी मशीनो को कारखानो, फैक्ट्रीरियो मे लगवाने से धुआँ कम देगी जिससे प्रदूषण कम किया जा सकता है।

Answered by
S
View Profile

Mp

Updated on04/28/26
8