Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Jun 29, 2023astrology

मिथुन राशि, सिंह राशि और कन्या राशि वालों का स्वाभाव कैसा होता हैं ?

4 Answers
11

K
@kanchansharma3716Oct 4, 2018
हमारी कुंडली हमारी राशि को निर्धारित करती है, और हमारी राशि हमारे स्वाभाव को | आप राशियों के बारें में जानना चाहते हैं, कि इनका स्वाभाव कैसा होता है |

Article image
मिथुन राशि :-
राशि का स्वामी - बुध ग्रह
मिथुन राशि के लोगों का स्वाभाव -

- मिथुन राशि वाले मंगल और शुक्र के मालिक होते हैं, जिसमें मंगल शक्ति और शुक्र माया का प्रतिक कहलाता है |

- मिथुन राशि वाले लोग अपने जीवन साथी के प्रति हमेशा वफादार और उनकी शक्ति बनकर खड़े रहते हैं | परन्तु कई बार घरेलू कारणों के चलते आपस में तनाव बना रहता है।

- मिथुन राशि वाले घर की सफाई और सुंदरता के लिए हमेशा नया-नया काम करती रहती है, और पूरी ज़िंदगी अपनी मर्यादा और अपने दायरे में रह कर कार्य करते हैं |

- मिथुन राशि मंगल का मालिक होने के कारण अपने ज़ुबान के पक्के होते हैं | अपना किया कोई भी वादा हमेशा निभाते हैं |

- मिथुन राशि वालों को अपनी बुद्धि से किये जाने वाले कामों में ही सफलता मिलती है | ऐसे लोग अक्सर पत्रकार, लेखक और योजनकर के रूप में काम करते है |

Article image
सिंह राशि :-
राशि स्वामी- सूर्य
सिंह राशि के लोगों का स्वाभाव :-

- सिंह राशि केतु-मंगल और केतु-शुक्र ग्रहों का स्वामी है | केतु-मंगल सिंह राशि वाले लोगों में दिमागी रूप से आवेश और गुस्सा पैदा करता है, और दूसरी तरफ केतु-शुक्र सजावट और सुन्दरता के प्रति आकर्षित होता है |

- सिंह राशि वाले लोगों को सुन्दरता के प्रति अधिक मोह होता है,और ऐसे लोग अपने आप में स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं |

- ऐसे लोग रसीली वस्तुओं को बहुत अधिक पसंद करते हैं | इन्हे कम भोजन करना, और घूमना फिरना बहुत पसंद होता है |

- सिंह राशि वालों में बहुत हिम्मत होती है, जिसके कारण यह मौका आने पर जान पर खेलने से भी नहीं डरते | ऐसे लोग किसी का आदेश नहीं मानते बल्कि इन में आदेश देने की आदत और अपना काम करवाने की अच्छी क्षमता होती है |

- सिंह राशि वाले लोग अपने हर हम को बहुत ही अलग और शाही अंदाज़ में करना पसंद करते है, और ये लोग जुबान के पक्के होते हैं। अपनी कही बात से वो कभी नहीं मुकरते |

- सिंह राशि वाले लोग जिससे प्रेम करते हैं, उसे पूरी ईमानदारी से मरते दम तक निभाते हैं | अपने जीवनसाथी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहते हैं, और अपनी निजी ज़िंदगी में किसी का आना इन्हे पसंद नहीं होता |

- सिंह राशि वाले कठोर मेहनत करते हैं, और धन के सम्बन्ध में यह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं | रीढ़ की हड्डी की बीमारी या कोई चोट से यह अपने जीवन को खतरे में डाल सकते हैं |

Article image
कन्या राशि :-
राशि स्वामी - बुध
कन्या राशि के लोगों का स्वाभाव :-

- कन्या राशि के लोग बहुत अधिक महत्वाकांक्षी और भावुक किस्म के होते हैं | ऐसे लोग दिमाग से ज्यादा दिल से काम अधिक करते हैं, और कई बार ऐसा करना उनके लिए हानिकारक होता है |

- कन्या राशि वाले लोग कुछ संकोची, शर्मीले और झिझकने वाले होते हैं, ऐसे लोग अपनी बात जल्दी किसी से नहीं कह पाते | इस राशि वाले पुरुष का शरीर कन्या की तरह कोमल होता है |

- कन्या राशि वाले लोग अपनी योग्यता के दम पर अपने आपको सफल करते हैं | ऐसे लोग विपरीत परिथिति में भी अपने आपको स्थिर बनाये रखते हैं |

- बुध ग्रह का प्रभाव इनके जीवन में स्पष्ट और साफ़ दिखाई देता है | कन्या राशि वाले लोग अच्छे गुण,बुद्धिमान और विचारपूर्ण जीवन यापन करने वाले होते हैं |

- कन्या राशि वालों को बेवजह कभी गुस्सा नहीं आता, परन्तु जब इन्हे गुस्सा आता है, तो जल्दी समाप्त नहीं होता | जिनके प्रति इन्हे गुस्सा होता है, उनके प्रति इन्हे नफरत हो जाती है |

- कन्या राशि वालों के प्रेम सम्बन्ध ज्यादा अच्छे नहीं होते | इनके जीवनसाथी से अक्सर झगड़े चलते रहते हैं |

Article image
कौन सी 5 राशियों वाले लोग सबसे अमीर होते हैं ? जानने के लिए नीचे link पर click करें :-
0
6
M
@meenakushwaha8364Jun 27, 2023

मिथुन राशि वाले जातको का स्वाभाव आकर्षक और मृदुभाषी होता हैं, इस राशि के जातक शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते है, इनके अंदर कुछ नया करने की उमंग होती है।


सिंह राशि वाले जातको का स्वाभाव गुसैला होता है, यह अपनी बात मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है, थोड़ा ज़िद्दी स्वाभाव के होते है।

कन्या राशि वाले जातको का स्वाभाव विनम्र होता है, इस राशि के जातक सच्चे, ईमानदार होते है और अपना कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं कर पाते है उन्हें अपना कोई भी कार्य करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की सहायता की जरूरत पड़ती है क्योंकि कन्या राशि के जातको का आत्मविश्वास कमज़ोर होता है।

Article image

0
5
V
@vandnadahiya7717Jun 28, 2023

दोस्तों राशि से पता लगाया जा सकता है कि इंसान का स्वभाव कैसा है तो चलिए इस पोस्ट में हम आपको मिथुन राशि सिंह राशि और कन्या राशि वालों उनके स्वभाव बताएंगे -

मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव अच्छा होता है लेकिन यह लोग किसी से भी जल्दी खुलकर अपनी इच्छा को जाहिर नहीं करते हैं मिथुन राशि वाले लोगों में कई प्रकार की प्रतिभाये होती हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का स्वभाव थोड़ा गुस्सैल होता है उन्हें बात बात पर गुस्सा आने लगता है यह लोग बहुत जिद्दी होते हैं और अपने बात को मनवा कर ही रहते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का स्वभाव विनम्र रहता है यह लोग होशियार और बुद्धिमान होते हैं यह अपनी किसी भी काम को बड़ी लगन के साथ करते हैं और उस काम में सफलता को प्राप्त करते हैं।

Article image

0
4
avatar
@krishnapatel8792Jun 29, 2023

आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि मिथुन राशि, सिंह राशि, और कन्या राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है।

मिथुन राशि वालों का स्वभाव :- मिथुन राशि वाले लोगों को समझना थोड़ी मुश्किल होता है, यह किसी भी बात की खाल के बाल निकालने वाले होते हैं लेकिन दिल के बहुत ही साफ होते हैं।

सिंह राशि वालों का स्वभाव:- सिंह राशि वाले मृदुभाषी होते हैं, इस राशि के जातक सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखते हैं।

कन्या राशि वालों का स्वभाव:- कन्या राशि के जातक सच्चे और ईमानदार होते हैं, यह अपने काम को हमेशा लगन के साथ करते हैं इस राशि के जातक कभी भी किसी के साथ बुरा करने का नहीं सोचते हैं।

Article image

0
4