Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

नैरीफन पेड़ का क्या रहस्य है ?

0
4.1K

Join this conversation

Sort By

यह बहुत ही आश्चर्यचकित कर देने वाला पेड़है, और जितना ये पेड़ सभी को आश्चर्यचकित कर देगा उतना ही इसके बारें में जानना दिलचप्स है | इस पेड़ की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि इस पेड़ के फल का आकार बिलकुल लड़की की तरह होता है | किसी पेड़ से कोई लड़की जैसा फल कैसे हो सकता है ? ये सुनना जितना अजीब है, जानने में उतना ही दिलचस्प है, ऐसी बातें सुनने मिले तो इंसान सोच में पड़ जाएं, कि आखिर ऐसा कैसे ? आपने और हमने कई अजीबो गरीब पेड़ देखे हैं, परन्तु लड़की की तरह दिखने वाले फल का पेड़ न ही कभी देखा और न ही सुना |

 
आज तक हमने सिर्फ कहावत में सुना है, कि "क्या पैसे पेड़ पर उगते हैं" पर हमने ये बात तो कहावत में भी नहीं सुनी कि "लडकियां क्या पेड़ पर उगती हैं" थाइलैंड में ऐसा एक पेड़ है, जिस पर लड़कियों के आकार के फल आते हैं | नैरीफन नाम का पेड़ काफीचर्चा का विषय रहा है |
 
नैरीफन पेड़ का क्या रहस्य है
 
इस पेड़ को लेकर काफी रहस्य बना हुआ है, आखिर ऐसा क्यों ? इस पेड़ के फल लड़कियों के आकार के क्यों हैं ? वैसे तो नैरीफन के पेड़ को लेकर लोगों ने कई सारी कहानियां बनाई हैं | परन्तु कुछ लोग इस पेड़ को बौद्ध मान्यताओं से जोड़ते हैं |
 
बौद्ध मान्यता के अनुसार इस पेड़ को भगवान ने स्वयं थाईलैंड के हिमाफन नाम के जंगल में लगाया था, और यही वजह बताई जाती है, कि इस पेड़ में लड़कियों के जैसे फल होते हैं |
 
कुछ लोगों का ये भी कहना है, कि यह बहुत ही पवित्र पेड़ है | कहा जाता है, कि सदियों पहले भगवान इंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हिमाफन जंगल में रहा करते थे। एक बार इंद्र की पत्नी फल तोड़ने जंगल की तरफ गई और वहाँ कुछ राक्षसों ने उन पर हमला किया।
 
तो उनकी रक्षा के लिए भगवान इंद्र ने इस जंगल में नैरीफन के 12 पेड़ तुरंत उगा दिए जिसमें लड़कियों के जैसे फल उगते थे | यह पेड़ राक्षसों को धोखा देने के लिए थे | जितने लोग उतनी कहानी परन्तु अभी तक इस बात पुष्टि नहीं की गई है, कि आखिर ऐसा क्यों ?
 
 

 

Answered by
K
View Profile

हिंदी लेखक

Updated on10/05/18
0