Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Rahul Mehra

System Analyst (Wipro) | पोस्ट किया |


बॉलीवुड के ऐसे फ़िल्मी कलाकार जिनका असली नाम कोई नहीं जानता ?


0
0




Content writer | पोस्ट किया


बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्हें उनका नाम बॉलीवुड ने दिया है, और जिसके कारण लोग उनका असली नाम नहीं जानते | बहुत से ऐसे कलाकार हैं, जिनको उनके नाम से कोई नहीं जानता उन्हें सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के दिए नाम से ही जाना जाता है |


Letsdiskuss (Courtesy : newsnation )


- अक्षय कुमार :-
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को सभी लोग जानते हैं, अगर कोई ये कहे कि उनका असली नाम क्या है तो शायद ही किसी को पता होगा | अक्षय कुमार का असली नाम "राजीव भाटिया" है जो कि दिल्ली के चांदनी चौक के रहने वाले हैं |

(Courtesy : Aaj Tak )

- शिल्पा शेट्टी :-
खूबसूरत और ग्लैमरस शिल्पा शेट्टी , जिनके नाम से ज्यादा लोग उनकी हसी को याद करते हैं | स्लिम-ट्रिम शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्वनी शेट्टी है | उनके अच्छे करियर के लिए उन्हें न्यूमरोलॉजिस्ट ने नाम बदलने के लिए कहा |

(Courtesy : dailypost )

- अजय देवगन :-
बॉलीवुड के सिंघम को कौन नहीं जानता पर क्या आप जानते हैं कि उनका असली नाम क्या है, उनका असली नाम विशाल देवगन है | पर इन्हें इस नाम से कोई नहीं जानता |

(Courtesy : Onlymyhealth )

- जॉन अब्राहम :-
जॉन अब्राहम को आज के समय में कौन नहीं जानता | बॉलीवुड के बॉडी बिल्डर अभिनेता में उनकी गिनती की जाती है | जॉन का असली नाम फरहान था परन्तु उनके पिता के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदल दिया |

(Courtesy : jagran )

- सनी लियोन :-
सनी लियोन का नाम सुनकर शायद ही किसी को यकीन होगा कि यह नाम सनी लियोन का हो सकता है |
सनी लियोन का असली नाम करणजीत कौर वोरा है |

(Courtesy : zeenews )

- मिथुन चक्रवर्ती :-
बॉलीवुड के डिस्कोडांसर का नाम उनके स्टाइल दोनों चीज़ बहुत ही प्रसिद्द है | परन्तु क्या आप इनका असली नाम जानते हैं ? शायद नहीं ,मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम नेम गौरांग चक्रवर्ती है |

(Courtesy : Patrika )

- रेखा :-
आज भी करोड़ों दिलों की धड़कन रेखा, जिनके नाम से उनकी खूबसूरती झलकती है | रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन हैं और इनका यह नाम शायद ही किसी को भी पता हो |

(Courtesy : namanbharat )



0
0

');