वर्तमान समय में शुगर के मरीज़ों कि संख्यां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, हमेशा देखा जाता है शुगर के मरीज़ों को लगता है की डॉयबिटीज़ बढ़ने कि वजह केवल मीठी चीज़ें होती है, लेकिन ऐसा नहीं है | मीठे के अलावा और भी कई ऐसी चीज़ें है जिससे शुगर कि बीमारी होने का खतरा होता है |
शुगर उन खतरनाक बीमारियों में से एक है जिस पर वक़्त रहते अगर ध्यान नहीं दिया गया तो यह एक समय में जान लेवा बन सकती है | जब डायबिटीज कंट्रोल से बाहर हो जाती है तो दिल के रोग, किडनी संबंधित समस्याएं, अंधापन आदि बीमारियां होने की संभावना होती है। ऐसे में बहुत जरूरी है शुगर लेवल कंट्रोल करना, जिसके लिए खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है।
इसीलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे डायबिटीक पेशेंट को परहेज करना चाहिए क्योंकि ये शुगर लेवल बढ़ाने का काम करती हैं। शुगर बीमारी के बारें में यह बात जानना बहुत जरुरी है की इसे केवल सही खान - पान से ठीक किया जा सकता है |
मीठे के अलावा इन चीज़ों के सेवन से भी दूर रहे -
- सूखे फल -
वैसे तो फल खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा मान जाता है लेकिन फल प्राकृतिक चीनी का एक स्रोत माना जाता हैं, और उनमें सिर्फ चीनी व कार्बोहाइड्रेट रह जाता है इसलिए कहा जाता है सूखे फल कभी न खाएं इनका अधिक सेवन शुगर लेवल बढ़ाकर आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप ताजे मौसमी फलों का सेवन ही करें।
- फ्लेवर्ड दही -
डायबिटिक पेशेंट को फ्लेवर्ड दही का सेवन भी कभी नहीं करना चाहिए। सादे दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो शुगर को कंट्रोल में रखते हैं। मगर फ्लेवर्ड दही में इसकी कमी होती है, जो रख्ता शर्करा को बढ़ा देते हैं। हालांकि टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।
- व्हाइट पास्ता -
व्हाइट पास्ता का सेवन भी शरीर में रक्त शर्करा को बढ़ा सकता है। दरअसल इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो मधुमेह के लोगों के लिए अच्छा नहीं है। तो अगर आप भी डायबिटीज के मरीज है तो आज भी इसे खाना छोड़ दें।
- फ्राइड फूड्स और डिब्बाबंद भोजन -
चिप्स, कुकीज, पीनट बटर जैसे पैकेज्ड ट्रांस फैट फूड भी मधुमेह रोगियों के लिए हानिकारक है। ट्रांस फैट इंफ्लामेशन, इन्सुलिन के प्रति प्रतिरोधकता और मोटापे को बढ़ाने का काम करते हैं क्योंकि ये अनसेचुरेटेड फैटी एसिड में हाइड्रोजन के मिलने से बनते हैं।
ये भी पढ़े- शुगर में पिस्ता खाने के फायदे क्या होते हैं?