R
Rohit Valiyan· 7 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

पाचन क्रिया ठीक रखने के लिए कौन सा योग करना सही होता है ?

23
1.5K

Join this conversation

Sort By

पाचन तंत्र कमजोर होना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा पाचन तंत्र ही निर्धारित करता है कि हम शारीरिक और मानसिक रूप से कितना स्वस्थ रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हम जो भी कुछ खाते हैं, उसका हमारे शरीर को पूर्ण लाभ मिल सके। यह भोजन के पाचन पर ही निर्भर करता है। हमारा पाचन जितना अच्छा होगा उतना ही हम भोजन से अधिकतम लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन आज के खान-पान की वजह से लोगों को पाचन तंत्र की समस्या अधिक देखने को मिलती है। कि वह भोजन ठीक से नहीं बचा पा रहे हैं,वे जैसे ही कुछ भारी, फास्ट फूड या कोई बाहरी भोजन करते हैं तो उन्हें कुछ समय बाद ही ब्लोटिंग, पेट में गैस, अपच, मतली, सीने में जलन आदि समस्याएं देखने को मिलती हैं। तो हम आपको बता दें कि योग आपके सभी पाचन संबंधी सभी समस्याओं के लिए रामबाण उपाय साबित हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि पाचन क्रिया ठीक करने के लिए कौन योग करना सही होता है।

नौकासन:- पेट की मांसपेशियों को टोन करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए यह एक बेहतर योगासन है। यह आंतो को ताकत प्रदान करता है साथ ही पाचक रसों के स्त्राव में भी सुधार करता है। जिससे पाचन को स्टिमुलेट करने में मदद मिलती है और पाचन सुधार होता है।

त्रिकोणासन :- जिन लोगों को भूख कम लगती है उनके लिए योगासन अच्छा है। क्योंकि यह भूख में सुधार करता है और पाचन स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। कब्ज का इलाज करता है, और किडनी फंक्शन को बनाए रखने में काफी मदद करता है। यह लीवर इंटेस्टिनल ट्रैक्ट को भी एक्टिव रखने में मदद करता है।

उष्ट्रासन:- इसका अभ्यास करने से पेट और आंतो में खिंचाव आता है, यह कब्ज और अपच से छुटकारा दिलाने में भी बहुत प्रभावित है। पाचन तंत्र स्वास्थ्य को भी स्वस्थ रखता है।

Letsdiskuss

Answered by
Kamlesh Patel
Kamlesh Patel Culture & Tradition Lover
View Profile
Answered on12/23/23
8

हम आपको यहां पर कुछ ऐसे योगासन बताएंगे जिन को अपनाने के बाद आप का पाचन क्रिया बिल्कुल ठीक हो जाएगा।

बालासन:- बालासन जिसे हम चाइल्ड पोज भी कहते हैं इस आसन को करने से तनाव से मुक्ति मिलती है तथा मन को शांति मिलती है इस योग मुद्रा को करने से ना केवल आपका पाचन तंत्र तंदुरुस्त रहेगा बल्कि यह आपके जांघों, कूल्हों और लसीका प्रणाली के लिए भी फायदेमंद होता है।

पवनमुक्तासन :- इस योगासन को रोजाना करने से आप का पाचन तंत्र बिल्कुल तंदुरुस्त रहेगा यह मुद्रा गैस और पेट की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on04/22/23
9
पाचन क्रिया को ठीक करने से पहले हमे पाचन क्रिया को समझना होगा | पाचन क्रिया केवल योग के अभ्यास से नहीं सुधर पाएगी, इसके लिए यौगिक जीवनशैली अपनानी होगी | आँतड़ियों में चिपकने वाले पदार्थ भोजन में बंद करने होंगे | गलत समय पर किया गया भोजन, जब जठराग्नि शांत हो गयी उस समय किया गया भोजन भी पाचन क्रिया को धीमा करेगा और बिगड़ेगा | भोजन सूर्य के अनुसार किया जाये, जब जठराग्नि सुबह के समय तेज़ हो तो भारी भोजन किया जा सकता है | जब शाम होते होते सूर्य के नीचे जाने के साथ साथ जठराग्नि शांत हो जाए तो भोजन जल्दी पकने वाला, हल्का भोजन करना चाहिए | जठराग्नि भोजन को पचाने वाली अग्नि को कहते हैं |
पाचन क्रिया को दुरुस्त करने वाले, ठीक करने वाले कुछ आसान भी हैं जिनमे पेट को दबाने और सिकोड़ने वाले आसान मुख्य हैं :
मंडूक आसान, उत्तानतपाद आसान, अर्धमत्स्येन्द्र आसान आदि | मंडूक आसान से पेट दब जायगा, उत्तानतपाद आसान में पाँव का वजन पेट पर डाला जायगा, अर्धमत्स्येन्द्र आसान में पेट को मरोड़ कर लिवर फंक्शन को सुधारा जायगा |
पाचन क्रिया के के उपयोगी अंगो में सर्वोत्तम स्थान रखता है लिवर | लिवर सुधरता है भोजन के फाइबर बढ़ाने से | अंतड़ियो में भोजन के आगे बढ़ने की क्रिया सुधरती है भोजन में डायट्री फाइबर बढ़ाने से |
Keep the digestion process right adopt yoga - पाचन क्रिया को दुरुस्त रखें,  अपनाएं ये योगासन
Answered by
A
View Profile

I am always there for improvement in \" YOUR \" physical mental and spiritual Health with YOGA

Updated on09/19/18
8

पाचन क्रिया ठीक करने के लिए कौन सा योग करना सही होता है? यह सवाल अक्सर बहुत से लोग करते हैं। पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को सही रखें। दरअसल आपकी डाइट और लाइफस्टाइल दोनों आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं। साथ ही आपके कुछ आदतें जैसे कि ज्यादा की ज्यादा स्ट्रेस लेने की आदत भी आपके पाचन क्रिया को प्रभावित करती है। ऐसे में डाइट और लाइफस्टाइल को सही करने के साथ ही आप कुछ योगासन को भी अपनाना चाहिए जो कि आपका मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और आपके पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। तो चलिए

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं की पाचन क्रिया ठीक करने के लिए कौन सा योगासन करना सही होता है।

सेतुबंधासन :- सेतु बंधासन करने के दौरान पूरा शरीर मुड़ जाता है, जिससे पाचन तंत्र से जुड़े अंगों पर जोड़ पता है।इससे इनका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।जिससे इनके काम काज की गति भी बढ़ने लगती है। इससे मेटाबोलिज्म तेज हो जाता है और यह आंतो के कामकाज में भी तेजी लाता है। इस तरह से कब्ज की समस्या से बचाता है और पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है।

भुजंगासन :- भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है।यह आपके पेट की मांसपेशियों को फैलाने और उनके काम मे सुधार लाने में मदद करता है। साथ ही यह आपके फूड पाइप,पेट और आंतों के बीच खाना पचाने की प्रक्रिया को तेज करता है। और इस तरह से आपके डाइजेस्टिव हेल्थ को स्ट्रांग करता है।

त्रिकोणासन :- जिन लोगों को भूख कम लगती है उनके लिए योगासन अच्छा है। क्योंकि यह भूख में सुधार करता है और पाचन स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। कब्ज का इलाज करता है और किडनी फंक्शन को बनाए रखने में काफी हद तक मदद करता है। यह लीवर इंटेस्टिनल ट्रैक्ट को भी एक्टिव रखने में मदद करता है।

Letsdiskuss

Answered by
Poonam Patel
View Profile
Answered on12/23/23
3