पैसों का management किस प्रकार कर सकते हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Rohit Valiyan

Cashier ( Kotak Mahindra Bank ) | पोस्ट किया |


पैसों का management किस प्रकार कर सकते हैं ?


2
0




Content Writer | पोस्ट किया


जब भी हम व्यापार की बात करते हैं, तो केवल पैसा कमाना और बस पैसा कमाना इसके सिवा कुछ नहीं | पर जब भी हम किसी व्यापार को शुरू करने के बारें में सोचते हैं, तो तमाम बातें जो हमारे दिमाग में आती हैं | जैसे - क्या व्यापार करें ? कैसे शुरू करें ? कहीं business में लोस्स हो गया तो क्या होगा ? पैसे कहाँ से आएँगे ? इतने सवालों में सबसे महत्वपूर्ण सवाल होता हैं, पैसे कहाँ से आएँगे ?

इतने सारे सवालों के बाद भी हिम्मत कर के लोग व्यापार शुरू करते हैं, कुछ लोग business में success प्राप्त करते हैं, और कुछ लोग नहीं कर सफलता हासिल नहीं कर पाते | जो लोग सफल हो जाते हैं, वो अपने हुनर के साथ जीवन जीते हैं, पर जो लोग सफल नहीं हो पाते वो लोग अक्सर टूट जाते हैं | व्यापार शुरू कर लिए पैसा भी कमा लिया अब क्या ? इतनी मेहनत से पैसा कमाते हैं, अब उसको manage कैसे किया जाये ? पैसा कमाना आसान नहीं हैं, पर मेहनत से ये आसान हो जाता हैं, पर पैसों का management पैसा कमाने से ज्यादा कठिन काम होता हैं |
कैसे करें अपने पैसे को manage ?

- अपने खर्च को control करें :-
अगर आप सच में अपने पैसों को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा | आप कितना भी पैसा कमाएं पर जब तक आप अपने खर्चों का नियंत्रण नहीं करेंगे तन तक अपने पैसे को manage नहीं कर सकते | अपने पैसे को manage करने के लिए आपको अपने खर्चों को कम करना होगा |

- Income ज्यादा और Expense कम :-
अपने पैसे को manage करने के लिए आप अपनी income पर तो अधिक ध्यान देते ही हैं, पर यदि आप income ज्यादा और अपने Expense को कम करें तो आप अपने पैसों का management अच्छी तरह कर सकते हैं | इसलिए आपको अपने पैसे manage करने के लिए अपनी Income से ज्यादा अपने Expense पर ध्यान देना चाहिए | (कहते हैं न - आप तब तक कमाओ जब तक की आपकी income आपके mobile number जितनी न हो जाये )

- भविष्य के खर्चों पर ध्यान दें :-
आप व्यापार करते हैं, और बहुत पैसे भी कमा लेते हैं | परन्तु अगर आप भविष्य में अपने होने वाले छोटे या बड़े खर्चों के लिए बचत नहीं करते तो आप अपने पैसों का management सही नहीं कर रहें हैं | अक्सर लोग यही कहते हैं- पैसा हैं आज खर्च कर लो बाद की बाद में देखि जाएगी | पर ऐसा नहीं हैं, अगर आप भविष्य के खर्चों को नज़रअंदाज़ करते हैं,तो आप अपना सबसे बड़ा नुक्सान कर रहें हैं |

- कर्जे से बचें :-
व्यापार में सबसे बुरी चीज़ होती हैं, क़र्ज़ | अगर हम क़र्ज़ लेते हैं, तो वो बुरा होता हैं, क्योकि क़र्ज़ एक ऐसी चीज़ हैं जिसका भुक्तान करना ही होता हैं | चाहे आप करें या आपके बाद आपके बच्चे करें पर भुक्तान तो करना ही होता हैं | व्यापार में आप कभी इतना बड़ा Investment न करें जो आपको कर्ज लेना पड़े , और अपनी निजी ज़िंदगी में अपने खर्चों को इतना न बढ़ाएं जिससे आपको कर्ज लेकर अपने काम करने पड़े |

यह कुछ बातें हैं, जिनको आप अगर अपनी ज़िंदगी में ध्यान में रखते हैं, तो आप अपने पैसों को manage कर सकते हैं |

Letsdiskuss


1
0

');