Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
May 24, 2019health-beauty

किस बीमारी से ग्रस्त लोगों को होता है फ्रोजन शोल्डर?

1 Answers
0

S
@sweetysharma7577May 24, 2019

आम तौर पर लोग इस बीमारी के बारें में नहीं जानते है, कि आखिर ये फ्रोजन शोल्डर क्या होता है | आपको बता दें कि थायरॉइड के मरीज को अगर कंधों में तेज दर्द हो, हाथों को घुमाने या उठाने में परेशानी हो, तो ये फ्रोजन शोल्डर के लक्षण हो सकते हैं। थायरॉइड के मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिनमें से यह एक है | कई चिकित्सको का यह भी मानना है कि थायरॉइड को 'साइलेंट किलर' बीमारी मानते हैं, क्योंकि इसके लक्षण बहुत देर में नजर आते हैं।


Article image

(courtesy-WebMD)


फ्रोजन शोल्डर तब होता है जब कंधों में मौजूद हड्डियां, लिगामेंट्स और टेंडन्स टिशूज (ऊतकों) के माध्यम से आपस में बंधे होते हैं। जब इन टिशूज में सूजन आ जाती है, तो फ्रोजन शोल्डर की समस्या होती है, यह समस्या हाइपरथायरॉइडिज्म और हाइपोथायरॉइडिज्म दोनों तरह के थायरॉइड के मरीजों को हो सकती है, और सबसे ज्यादा 40-60 साल की महिलाओं में इसका खतरा होता है।

Article image
क्या हैं फ्रोजन शोल्डर (कंधे की अकड़न) के लक्षण -

- थायरॉइड के मरीजों में फ्रोजन शोल्डर की समस्या धीरे-धीरे शुरू होती है। शुरुआत में व्यक्ति को कुछ महीनों तक कंधों में हल्का-फुल्का दर्द होता है, लेकिन धीरे-धीरे ये दर्द बढ़ता जाता है और व्यक्ति फ्रीजिंग स्टेज में पहुंच जाता है और शरीर का ऊपरी भाग अचानक काम करना बंद कर देता है |
- यह एक तरह से गंभीर बीमारी है जिसका इलाज़ भी लम्बा चलता है ऐसे में अगर कोई भी थायरॉइड का मरीज़ इस बीमारी से ग्रस्त है तो तुरंत इसका इलाज़ करवाएं |




0
0