Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Himani Saini

| पोस्ट किया |


'मेष' राशि किस नाम वालो की बनती है?


4
0




| पोस्ट किया


चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं की मेष राशि किन नाम की बनती है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं की मेष राशि शुभ राशि माननीय जाती है और ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मेष राशि को ही प्रथम राशि बताया गया है, क्योंकि नक्षत्र की शुरुआत मेष राशि से ही होती है। वहीं अगर मैं मेष राशि के स्वामी की बात करूं तो मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल का मतलब तो आप समझ ही गए होंगे जैसे सब लोग कहते हैं सब कुशल मंगल है इसका मतलब मेष राशि वालों के  नक्षत्र में मंगल ही मंगल होते हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं की मेष राशि किन नाम से बनती है-

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जिन लोगों के नाम च, चू,चे, चो, ल, ला, लि, ले, लो इत्यादि से शुरू होते हैं उनकी मेष राशि बनती है। इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम मेष राशि में आते हैं। इसके अतिरिक्त जिनके नाम अ, आ,अक्षर  से शुरू होते हैंउन लोगों की राशि भी मेष राशि बनती है।

चलिए हम मेष राशि के कुछ नाम बताते हैं-

अनन्या,आदित्य, अर्पित, अमन, आकाश,अंजलि, अंकिता, अंकुर, अक्षय,

लक्ष्मी,लक्ष्मण,लवकुश,लखन,

चांद,चाहत, चांदनी, चंचल, चैतन्या, चकोर, चक्रदेव, चक्रवर्ती, चंपा, चरणजीत, चंद्र किशोर, चंद्रनाथ, चंद्रशेखर, इत्यादि नाम मेष राशि में आते हैं। इन सब  नाम की राशि मेष होती है।

मेष राशि का दूसरा नाम होरा, सप्तमांस भी है। मेष राशि में दो समान होरा होते हैं जिनके 15- 15 अंश होते हैं। जिसमें एक 15 अंश के स्वामी सूर्य और दूसरे 15 अंश के स्वामी चंद्रमा होते हैं। इसके अतिरिक्त मेष राशि में सात सप्तमाश होते हैं जिनमें से पहले सप्तमास का स्वामी मंगल तथा दूसरे सप्तमास का स्वामी शुक्र तीसरे सप्तमास का स्वामी बुध चौथे सप्तमास का स्वामी चंद्रमा तथा पांचवें सप्तमास का स्वामी सूर्य छठे सप्तमाश का स्वामी बुध तथा सातवें सप्तमास का स्वामी शुक्र होता है।

 

Letsdiskuss

 


1
0

| पोस्ट किया


मेष राशि किस नाम वालों की बनती है चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि को पहली राशि माना गया है। क्योंकि नक्षत्र की शुरुआत मेष राशि से ही होती है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जिन लोगों के नाम आ, चू, चे, चो, ला, लू, ली, अक्षर से शुरू होता है उन लोगों की राशि मेष राशि कहलाती है। ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि  मेष राशि के जातक यदि पैसों की तंगी या किसी अन्य प्रकार की समस्या से जूझते हैं तो या फिर घर में सुख शांति की कमी रहती है तो इन राशियों के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। जिनको अपना कर सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

 

यहां पर मैं मेष राशि के जातकों के लिए कुछ उपाय बताना चाहूंगी जिनको मेष राशि के जातक अपना कर सुख समृद्धि का सकते हैं:-

यदि मेष राशि के जातक सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए मेष राशि के जातकों को हर मंगलवार के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी की पूजा करनी होगी और उन्हें बंदी का प्रसाद चढ़ाना होगा ऐसा करने से कुछ ही दिनों में परेशानियां दूर हो जाएगी। और यदि मेष जाति के जातकों को पैसे की तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो उन्हें धन लाभ के लिए कमल के गट्टे की माला लाल वस्त्र में बांधकर गले में धारण करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

 

चलिए हम आपको जानकारी देते हैं कि यदि आपके बच्चे की राशि मेष है तो आप उसका नाम क्या रख सकते हैं:-

दोस्तों मेष राशि के बच्चों के नाम कुछ इस तरह के हैं जैसे कि आप आदि रख सकते हैं, आगम,आराध, अरब,आयुष,अबीर,अभिजीत,अभियान, ललित, ललितेश, ईशान इस तरह के नाम रख सकते हैं।

 

 

Letsdiskuss


0
0

');