जैसा कि आज (24 सितम्बर-2018 ) से पितृ पक्ष शुरू हो गए हैं, और यह पुरे 15 दिनों तक चलते हैं | आप पितृ भोज में क्या बना सकते हैं, और क्या बनाया जाता है, आपको बताते हैं |
सब्जियां :- आप कोई भी मौसमी सब्जी बना सकते है, और वो भी बिना प्याज और लहसुन के | पितृ पक्ष में प्याज लहसुन खाना वर्जित होता है | आपको लौकी, तोरी, भिंडी, सीताफल और कच्चे केले की सब्जी ही बनानी चाहिए |
सामग्री :- लोकी (कटी हुई ), टमाटर (बारीक़ कटा हुआ),हल्दी,मिर्च,नमक (स्वाद के अनुसार ), तेल
(ऐसे ही सभी सब्जियों के लिए सामग्री यही है )
लोकी की सब्जी :- (विधि )
- सबसे पहले आप लोकी को छील लें और सामान और छोटे टुकड़ों में काट लें |
- अब कड़ाई में तेल गर्म करें, और उसमें केवल जीरें का तड़का लगाएं |
- अब इसमें आप कटी हुई लोकी डाल दें, और नमक स्वाद के अनुसार, हल्दी, मिर्च डालें |
- गैस की आंच धीमी करें, सब्जी ढक कर रखें और पकने दें |
- सब्जी पक जायें तो उसमें कटे हुए टमाटर डाल दें और अच्छी तरह मिला लें |
- टमाटर ठीक से गल जाएं तो उसको पूरी सब्जी में मिला लें |
सब्जी तैयार , ऐसे ही सभी सब्जी बना लें |
खीर :- आप पितृ भोग में मीठे में खीर जरूर बनाएं | चावल की खीर बनाना बहुत जरुरी है, इसके बिना पित्रों को भोग नहीं लगता |
सामग्री :- चावल, दूध, चीनी, ड्राई फ्रूट,इलाइची पाउडर
चावल की खीर :- (विधि )
- सबसे पहले आप अंदाज़े से चावल लें, जितनी खीर आपको चाहिए उसके हिसाब से लें |
- अब चावल साफ़ कर के धो लें और कुकर में साधारण चावल की तरह बना लें |
- जब चावल बन जाएं, उसके बाद उसमें दूध डालकर गैस पर पकाते रहें |
- तब तक पकाएं जब तक खीर गाढ़ी न हो जाएं, और उसमें इलाइची पाउडर डालें |
- अगर आप ड्राई फ्रूट डालना चाहें, तो डाल सकते है, परन्तु किसमिश न डालें, इससे दूध फट सकता है |
- अब जब खीर गाढ़ी हो जाएं, तो गैस से उतार कर उसमें शक्कर डालें और ठीक से मिला लें |
लीजिये पितृ भोज की खीर तैयार |
पूरी :-पितृ भोजन में रोटी नहीं बनाई जाती | गेंहूं के आटे की पूरी बनाई जाती है |
सामग्री :- आटा,तेल
पूरी की विधि :-
- सबसे पहले आटे को अच्छे से छान लो, उसके बाद उसमें थोड़ा सा तेल डालो |
- फिर आटे को थोड़ा सख्त गूँथ लो | अब एक कड़ाई में तेल गर्म करो और पूरियां बेलन से बेल कर ताल लो |
अब जहां आप पूजा करें वहाँ इन सबका भोग लगायें, और ब्राह्मण को भोजन कराएं |