भारत में होली मनाने के लिए 10 बेहतर स्था...

K

| Posted on March 19, 2019

भारत में होली मनाने के लिए 10 बेहतर स्थान कौन से हैं

Blog Title: साल 2019 की होली का उत्सव

973 views

होली के त्यौहार का इंतज़ार होली मानाने वाले लोग बहुत बेसब्री से करते हैं और बस यही सोचते हैं कि इस बार होली मानाने कहाँ जाया जाए | आज आपको हम बताते हैं कि आप भारत में होली मानाने के लिए कहाँ जा सकते हैं ,आपको 10 बेहतर स्थान के बारें में बताते हैं |


1 - बरसाना मथुरा :-

होली का सबसे ज्यादा मज़ा मथुरा में आता है | मथुरा की होली की तो बात ही अलग है, और बात अगर बरसाने की करें तो वहाँ की लट्ठमार होली के तो क्या ही कहने | बरसाना राधारानी का का जन्मस्थान है | बरसाने में नन्द गांव के पुरुष लड़कियों के साथ होली खेलने आते हैं | यहां की लडकियां होली खेलने आए पुरुषों का स्वागत रंगों से नहीं बल्कि डंडों से करती है |


Loading image... (Courtesy : Trawell )


2 - जयपुर :-

जयपुर में होली का अपना अलग ही मज़ा है | यहां होली में आपको अनोखा अनुभव देखने मिलेगा | यहां होली उत्सव पर हाथियों को अच्छी तरह सजाया जाता है | होली के इस समारोह में हाथी प्रतियोगिता और टग-ऑफ-युद्ध जैसे खेल शामिल होते हैं |


Loading image... (Courtesy : Patrika )


3 - पुरूलिया :-

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में होली मानाने का अलग ही तरीका है | यहां पर होली के दिन रंगीन पाउडर और यहां का पारंपरिक चाउ डांस किया जाता है | यह का पारम्परिक डांस कुछ ऐसा होता है जिसको शायद ही आपने देखा होगा | अगर आप होली खेलने कहीं जाना चाहते हैं तो आप पुरुलिया जा सकते हैं |


Loading image... (Couretsy : BENGALDESK )


4 - गोवा :-

गोवा जाना सभी को बहुत पसंद आता है | अगर आप होली मानाने गोवा जाएं तो वहाँ का अनुभव ही आपके लिए सबसे अच्छा होगा | होली के त्यौहार को गोवा में "शिगोमो" नाम से जाना जाता है | यहां की होली का आनंद लेना हो तो इस होली आप गोवा भी जा सकते हैं |


Loading image... (Courtesy : www.navodayatimes)


5 - आनंदपुर साहिब :-

आनंदपुर साहिब पंजाब की होली भी बहुत ही मशहूर है | अगर आप होली में कहीं जाने का सोच रहे हैं तो आप पंजाब के आनंदपुर साहिब जा सकते हैं | यहां होली सिर्फ रंगों से ही नहीं खेली जाती है बल्कि यहां होली पर मार्शल आर्ट का कार्यक्रम भी होता है | यह सच में बड़ा ही अनोखा दृश्य होता है |


Loading image... (Courtesy : livecities )


6 - उदयपुर :-

होली के लिए मशहूर उदयपुर राजस्थान एक ऐसी जगह है जहां पर होली मानाने का अपना अलग ही अंदाज़ है | अगर आप होली में उदयपुर जाने की सोच रहे हैं तो एक शानदार और रॉयल होली उत्सव आपके इंतज़ार में है |


Loading image... (Courtesy : groupon )


7 - बनारस :-

अगर आप होली के समय दिव्य और अच्छा अनुभव करना चाहते हैं तो आप बनारस जा सकते हैं | यहां की होली देखना वास्तव में आपको बहुत अच्छी होली का अनुभव देगा और साथ ही आपकी होली एक बेटर होली साबित होगी | बनारस होली के लिए बहुत ही पवित्र स्थान है |


Loading image... (Courtesy : Prabhasakshi )


8 - मुंबई :-

मुंबई जादू की नगरी कहें या सपनो की नगरी या फिर सितारों की नगरी कहना भी गलत नहीं होगा | मुंबई में होली हो या गणेश उत्सव बहुत ही हर्ष से मनाया जाता है | यहां सड़क पर लोग होली मानते हैं | मुंबई की होली सभी जगह प्रसिद्द है |


Loading image... (Courtesy : TravelTriangle )


9 - कर्नाटक :-

आप इस होली कर्नाटक जाए , यहां हंपी में 2 दिन तक होली का उत्सव चलता रहता है और यहां होली मानाने सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि टूरिस्ट भी आते हैं | अगर आप एक अच्छी होनी की कामना करते हैं तो आपको यहां होली में जरूर शामिल होना चाहिए |


Loading image... (Courtesy : The Statesman )


10 - इंदौर :-

अगर आप होली का अनोखा अनुभव लेना चाहते हैं तो आप मध्य प्रदेश के इंदौर भी जा सकते हैं | यहाँ होली पर पूरे इंदौर शहर के लोग इकठ्ठा होते हैं और नृत्य करते हैं |


Loading image... (Courtesy : Firstpost Hindi )


आप इन जगहों पर होली मानाने जा सकते हैं |

1 Comments