Advertisement

Advertisement banner

Sports

क्रिकेट इतिहास के 141 साल बाद हुई अफगानि...

M

| Posted on June 20, 2018

क्रिकेट इतिहास के 141 साल बाद हुई अफगानिस्तान की एंट्री, भारतीय टीम ने बनाए ये रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में एक पन्ना और जोड़ा जाने वाला है और यह पन्ना अफगानिस्तान टीम के साथ जोड़ा जाएगा | ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेल रही अफगानिस्तान का पहला मैच दुनिया की नंबर 1 टीम इंडिया के साथ है | 14 जून अफगानिस्तान क्रिकेट इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा | भारतीय क्रिकेट के लिए ऐसा दिन इसलिए भी खास रहेगा कि उभरती हुई टीम अफगानिस्तान को टेस्ट मैच में एंट्री करने का मौका भी दिया ,या यूं कहे अफगानिस्तान के सभी खिलाड़ी अपने टेस्ट करियर का डेब्यू मैच एक साथ खेल रहे हैं | अफगान टीम अब दुनिया की 12वीं कंट्री बन गई थी जो टेस्ट मैच खेलने की योग्यता दी गयी | 141 साल के क्रिकेट इतिहास के बाद पहली बार अफगान टीम अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेल रही है, जो उनके लिए गर्व की बात है | मैच से पहले, खेल मंत्री राज्‍यवर्धन राठौड़ ने दोनो टीमों के खिलाड़ि‍यों से परिचय प्राप्‍त किय | यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया |

किन 11 खिलाड़ियों ने एक साथ किया डेब्यू

फिलहाल अफगानिस्तान टीम की ओर से यह ऐतिहासिक कप्तानी असगर स्टानिकजाई ने की और विरोधी टीम इंडिया की ओर से अजिंक्य रहाणे कप्तानी कर रहे हैं | हालांकि विराट कोहली के चोटिल होने के कारण यह जिम्मेदारी अजिंक्य को दी गई | अफगान की ओर से देखा जाए तो डेब्यू करने वाले कुल 11 लोगों में असगर स्टानिकजाई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), जावेद अहमदी, रहमत शाह, अफसर जलाल, मोहम्मद नबी, हस्तामुल्लाह शाहिदी, मुजीब उर रहमान, राशिद खान, यामिन अहमदजई, वफादार इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को खेल रहे हैं |

वहीं भारतीय टीम की ओर से शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रवींचन्द्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव को मौका दिया गया |

लंच से पहले शतक जड़ने का रिकॉर्ड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन में करिश्माई शतक जड़कर इतिहास बना दिया है | अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेल रहे शिखर ने मात्र 87 गेंदों पर सैकड़ा जड़कर इतिहास में अपना नाम शामिल कर लिया | शिखर धवन ने 107 रन की शानदार पारी खेली | उनके इस शतक से एक रिकॉर्ड भी बन गया है | वो लंच से पहले शतक जमाने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं | इतना ही नहीं, ऐसा करने वाले शिखर धवन दुनिया के छठे बल्लेबाज बनें |

क्या है पुराना इतिहास

सबसे पहले ऐसा कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रम्पर थे | उन्होंने 1902 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में बनाए थे | दूसरे खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया के ही चार्ली मैकार्टनी ने ये रिकॉर्ड बनाया था | उन्होंने 1921 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ लंच से पहले शतक जड़ा था | डॉन ब्रैडमैन ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने थे | 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में शतक जड़ा था | पाकिस्तान के माजिद खान ने चौथे खिलाड़ी थे | उन्होंने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में ये कारनामा किया था |

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर पांचवें खिलाड़ी थे | 2017 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था और अब शिखर धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ लंच से पहले शतक जड़ा | ऐसा कारनामा करने वाले विरेंदर सहवाग हो सकते थे | लेकिन एक रन से चूक गए थे | 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 99 रन बनाकर आउट हो गए थे |

मुरली विजय ने भी जड़ा शतक

इस मैच में दूसरे ओपनर मुरली विजय ने भी शानदार बैटिंग करते हुए 105 रनों की पारी खेली | मुरली विजय का यह करियर का 12वां शतक है | मुरली विजय ने अफगान टीम के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए एक और कारनामा किया है | मुरली ने भारतीय जमीन पर तीन लगातार टेस्ट मैचों में शतक बनाने का कारनामा किया | बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के पहले दिन खुद को इस क्लब में शामिल करा लिया |


Article image

0 Comments