Advertisement

Advertisement banner

Entertainment & Lifestyle

चाय पीने के फायदे और नुकसान

M

| Posted on March 14, 2019

चाय पीने के फायदे और नुकसान

चाय पीना किसको पसंद नहीं होगा | चाय के लिए तो अक्सर यही कहा जाता है चाय जब चाहे जहां चाहे बस चाय और सिर्फ चाय | चलिए तो बात हुई चाय पीने वाले लोगों को जिनको चाय पीना बहुत पसंद है | कुछ लोग चाय पीना इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि उन्हें चाय पीने के लिए बहाने चाहिए होते हैं और कुछ लोग तो बहाने में ही चाय पी लेते हैं | बस बात जहां चाय की हो तो बहुत कम लोग है जो चाय के लिए मना करता हो |

कई घरों में तो चाय को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता है, जो लोग अधिक चाय पीते हैं उनके लिए चाय बनाने वाला भी थक जाता है | मगर फिर भी चाय के दीवाने चाय पीने से बाज़ नहीं आते | चाय पीने वाले भी अलग-अलग प्रवत्ति के इंसान होते हैं |

- कुछ लोग बहुत टेंशन में होते हैं तो वो चाय पीना पसंद करते हैं, क्योकि उन्हें चाय पीने के बाद कुछ रिलीफ मिलता है |

- कुछ लोग काम में इतना व्यस्त रहते हैं कि उन्हें सिवा चाय के कुछ नज़र ही नहीं आता , उनका पूरा दिन चाय में निकल जाता है |

- कुछ लोग चाय के इतने आदि होते हैं कि उन्हें खाना न मिले तो कोई बात नहीं परन्तु चाय पीना बहुत जरुरी होता है |

- कुछ लोग चाय इसलिए पीते हैं कि पहले वाली चाय में स्वाद नहीं था एक कप और हो जाए |

ये तो बस चाय पीने के बहाने है जो सभी के अपने अलग अलग होते हैं | अब हम बात करते हैं चाय के फायदों के बारें में कि चाय पीने से मानव शरीर में क्या फायदे हो सकते हैं | अगर आप चाय के इतने शौकीन हैं तो आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं |

चाय के फायदे :

बालों को चमकदार बनाएं :-

बालों को चमकदार बनाने के लिए ग्रीन टी पीना लाभदायक होता है | वैसे तो ग्रीन टी भी उसी पत्ती से बनती है जिससे काली चाय बनती है परन्तु ग्रीन टी बनाने का तरीका अलग होता है | ग्रीन टी को ऑक्सीडाइज नहीं किया जाता जिसके कारण उसकी पत्तियों में इलेक्ट्रॉन की संख्या अधिक होती है जिसका सेवन बालों में शाइन बनाकर रखता है | अगर आप ग्रीन टी का सेवन नहीं कर सकते तो आप ग्रीन टी से अपने बालों को धो सकते हैं |

आँखों की सूजन को कम करता है :-

आँखों में सूजन होने पर आप ग्रीन टी का प्रयोग कर सकते हैं | स्ट्रेस, एलर्जी या हार्मोनल चेंज होने के कारण आँखों में सूजन आ जाती है | लेकिन चाय में मौजूद कैफीन सूजन को कम करते हैं | इसके लिए टी बेग को पानी में भीगा कर उसका पानी कॉटन में लगाकर अपनी आँखों में रखें जिससे आपकी आँखों की सूजन कम होती है |

दिल के लिए फायदेमंद :-

अगर आप चाय के शौकीन हैं तो आप काली चाय पीएं | काली चाय आपके दिल को मजबूत रखता है | इसके साथ ही काली चाय आपके कोलस्ट्रोल को कम करता है | काली चाय का सेवन धमिनियों को स्वस्थ रखता है |

कैंसर के लिए फायदेमंद :-

काली चाय को अपनी डाइट में शामिल करें इससे ओवेरियन और फेफड़ें कैंसर से बच सकते हैं | काली चाय के सेवन से शरीर में कैंसर की कोशिका ख़त्म होती है | महिलाओं के लिए काली चाय बहुत ही फायदेमंद है |

चाय के नुक्सान :

- कुछ लोग चाय पीने के इतने शौकीन होते हैं कि उन्हें चाय को अधिक पकाने के पीने में बड़ा मज़ा आता है | परन्तु आपको बता दें अधिक चाय पकने से उसका टैनिन नामक रसायन निकलता है जो पेट में कई समस्या को जन्म देता है |

- अधिक चाय पीने से पेशाब में यूरिक अम्ल की मात्रा बढ़ जाती है जो कि गठिया, जोड़ों की सूजन को बढाती है और इससे शरीर में रक्त की कमी आती है |

- कुछ लोग चाय बार-बार गर्म कर के पीते हैं जो स्वास्थ के लिए हानिकारक होती है, बार-बार ऐसा करने से चाय में एसिड की मात्रा बढ़ती है जो कि अनिद्रा और डिप्रेशन जैसी परेशानी को जन्म देती है |

- अधिक चाय का सेवन शरीर में भूख की मात्रा को कम कर देता है जिससे पाचन शक्ति में कमी होती है |

0 Comments