Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

बच्चों में बढ़ते डाइबिटीज के खतरे को कैसे कम किया जा सकता है

K

| Posted on March 19, 2019


डाइबिटीज की बीमारी वर्तमान समय में होना आम बात है | पहले यह बीमारी एक निश्चित उम्र में होती थी | पहले के समय में जहां हर चीज़ सही और असली होती थी तब ऐसी किसी बीमारी के बारें में लोग जानते भी नहीं थे | इंसान जब बहुत बुजुग होता है तब उसको डाइबिटीज़ जैसी बीमारी होती थी | उसके बाद समय में बदलाव और लोगों को कम उम्र में भी यह बीमारी होने लगी |


डाइबिटीज़ एक ऐसी बीमारी है जिसकी चपेट में वर्तमान समय में बुजुर्ग ही नहीं बल्कि जवान और बच्चे भी आ गए हैं | इस बीमारी में बहुत सी चीज़ों के सेवन में रोक लगा दी जाती है | वर्तमान समय में यह बीमारी बच्चों को किस प्रकार प्रभावित करती है इस बारें में जानते हैं और साथ ही यह जानते हैं कि बच्चों का कैसे ख्याल रखा जाना चाहिए अगर उन्हें डाइबिटीज़ की शिकायत हो तो |


बच्चों में डाइबिटीज़ के कारण और उनका बचाओ -


- जंक फ़ूड :-

वर्तमान समय में बच्चे अक्सर घर का खाना कम पसंद करते हैं, उन्हें बाहर का खाना या फिर मैगी जैसी चीज़ें पसंद आती हैं | ऐसे बच्चों को अक्सर कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है | अधिक जंक फ़ूड का सेवन बच्चों के स्वास्थ को ख़राब करता है | जंक फ़ूड में बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है जो कि बच्चे के स्वास्थ के लिए नुकसानदायक होता है |

बच्चे स्वाद के शौक में जंक फ़ूड खा तो लेते हैं परन्तु ऐसे खाने में अधिक कैलोरी की मात्रा होती है जिसको बच्चे पचा नहीं पाते और इससे बच्चों का मोटापा बढ़ता है जो डायबटीज़ का कारण बनता है | इसके लिए माता-पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों को जंक फ़ूड से दूर रखें और उन्हें घर का खाना ही खिलाएं |


Article image (Courtesy : indiaheadlines )


- वाइट ब्रेड :-

आज कल की भागती दौड़ती ज़िंदगी में किसी को इतना समय नहीं की वह सेहतमंद भोजन करें | हर सुबह सबको इतनी जल्दी होती है कि वो नाश्ते में ब्रेड का सेवन करते हैं | माँ भी अपने बच्चों को नाश्ते में अक्सर ब्रेड दे देती है | कभी ब्रेड का टोट्स बना कर या सैंडविच बनाकर | यह आसान नाश्ता आपके बच्चे को डायबटीज़ का शिकार बना सकता है | वाइट ब्रेड शरीर में घुल कर ग्लूकोस बन जाती है जो आपके बच्चे के शरीर में शुगर लेवल की मात्रा को बढ़ा देता है , जिससे आपके बच्चे को डायबटीज़ होने का खतरा बढ़ जाता है |


Article image (Courtesy : Martha Stewart )


- अधिक चॉकोलेट का सेवन :-

बच्चों को चॉकोलेट बहुत पसंद आता है | अक्सर जब भी बच्चे रोते हैं या कोई भी जिद्द करते हैं माँ उन्हें चुप करवा देती हैं | ऐसा कर के बच्चों को भी चॉकलेट की आदत हो जाती है | बच्चों को अधिक चॉकलेट या कैंडी खाने की आदत आपके बच्चे को डाइबिटीज़ का शिकार बना सकती है | बच्चों को ऐसी चीज़ों से दूर रखें और उन्हें हमेशा हमेशा कम वसा और पोषक तत्वों से भरपूर खाना दें जिससे आपके बच्चे को जरुरी पोषण मिल सके | अपने बच्चों में खाने में फल, सब्जी, दूध, सलाद, जैसे प्रोटीन देना चाहिए |


Article image (Courtesy : Patrika )

0 Comments