Advertisement

Advertisement banner

Others

रश्मिरथी- कर्ण की व्यथा

S

| Posted on October 27, 2018

रश्मिरथी- कर्ण की व्यथा

रामधारी सिंह दिनकर द्वारा 1952 में लिखा गया खंड काव्य 'रश्मिरथी' महाभारत के पात्र कर्ण के जीवन पर आधारित है । रश्मिरथी का अर्थ है सूर्य का रथ चलाने वाला अर्थात वह व्यक्ति जो सूर्य के रथ को चलाता हो । यह नाम जितना सरल जान पड़ता है उससे कही ज्यादा इसके अर्थ में गहराई है । कर्ण सूर्य पुत्र थे परन्तु उनको जन्म देने वाली अविवाहित माता कुंती ने उन्हें गंगा में बहा दिया । कानो में कनक कुण्डल और छाती पर कवच वाले कर्ण को एक सारथी अधिरथ ने अपनाया ।


Article image


कर्ण सारथि पुत्र अवश्य थे परन्तु उनके अंदर अभी भी कुरु रक्त दौड़ रहा था जिसने उन्हें जीवन में वो पाने की ललक से भर दिया जो एक सारथि के पुत्र के लिए अमानवीय था । कर्ण ने सर्वश्रेठ धनुर्धारी बनने के लिए बहुत संघर्ष किया और जब वह अपने संघर्ष के फल हेतु अर्जुन को ललकारने गए तो वहाँ उन्हें अपमान से अधिक कुछ नहीं मिला । उस भीड़ में केवल एक ही हाथ था जिसने कर्ण को अपनाया, और वह था दुर्योधन ।


Article image


कर्ण के संघर्ष से भरे जीवन और उनके दानवीर कर्ण बनने की कहानी का रामधारी सिंह दिनकर ने बहुत ही सरलता और सुंदरता से व्याख्यान किया है । रश्मिरथी कर्ण के जीवन के हर उस पल को दर्शाता है जिसने कर्ण के भाग्य की नींव रखी ।


Article image


कर्ण सूर्यपुत्र होकर भी उन सभी सुख और सम्मान से दूर रहे जिसके वह अधिकारी थे । रश्मिरथी में कर्ण के चरित्र की विशेषताएं, उनकी ग्लानि, पीड़ा और करुणा का सार है ।


Article image


महाभारत में कर्ण की भूमिका केवल एक काल के लिए ही प्रासंगिक नहीं थी परन्तु यह हर युग में उतनी ही प्रासंगिक थी और है । महाभारत

मनुष्यों के बीच जाति पाति के आधार पर हो रहे भेदभाव की एक ऐसी घटना है जिसने हर युग में केवल विध्वंस का कार्य किया है ।


Article image


रश्मिरथी उस पीड़ा को दर्शाती है जिससे होकर कर्ण गुज़रे थे, उस भाव को दर्शाती है जिसने एक भाई को भक्षक और एक शत्रु को रक्षक बना दिया ।


Article image


कर्ण की गाथा गंगा से शुरू हुई थी और कुरुक्षेत्र के रण पर जाके खत्म हुई | भाइयों के बीच के द्वेष ने महाभारत को जन्म दिया और कर्ण को उनकी खोयी हुई पहचान परन्तु तब जब बहुत देर हो चुकी थी | रश्मिरथी कारण की वह गाथा है जिसे गाथा से ज्यादा व्यथा के रूप में व्यक्त किया जा सकता है | यदि आप कर्ण के मुख से उसके संघर्ष को जानना चाहते हैं तो आपको अवश्य ही रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी को पढ़ना चाहिए |

0 Comments