Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Spardha Rani

Lifestyle Expert | पोस्ट किया | Entertainment


पहनें टॉप जो हो क्रॉप

0
0



क्रॉप टॉप भले ही पिछले साल फैशन में आए हों लेकिन इनका जलवा आज तक बरकरार है। पिछले साल जहां इसके सीमित लुक आपको देखने को मिले, वहीं इस साल इसमें काफी बदलाव आए हैं। ऐसे बदलाव, जो इसे केवल वेस्टर्न तक सीमित नहीं रखते हैं बल्कि परंपरागत परिधानों में भी इसके जलवे दिखने लगे हैं। तभी तो अब बाजार में आपको क्रॉप्ड कुर्ते भी दिख जाएंगे, जिन्हें न केवल लड़कियां बल्कि महिलाएं भी पहनकर ट्रेंडी दिख सकती हैं।


उपलब्ध क्रॉप टॉप

क्रॉप टॉप कमर तक के होते हैं, जो आपकी कमर पर फिट बैठते हैं। जरूरी नहीं है कि केवल पतली लड़कियां ही इसे पहन सकती हैं। अब तो लंबे क्रॉप टॉप भी उपलब्ध हैं, जिसे हेवी लोग भी पहन सकते हैं, फिर चाहे वे लड़कियां हों या महिलाएं। या फिर आप चाहें तो इसे टैंक टॉप के ऊपर पहन सकती हैं या ब्लेजर के नीचे। यह उतना ही परफेक्ट लुक देगा, जितना केवल इसे पहनकर मिलता है। क्रॉप टॉप नाभि से ूपर वाले ट्राउजर या ए लाइन स्कर्ट के साथ खूब जंचते हैं।


फिगर के अनुसार क्रॉप टॉप

सच तो यह है कि हमारे यहां की लड़कियों या महिलाओं को अपने लिए कपड़े खरीदते समय ज्यादा एहतियात बरतनी पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका फिगर अमूमन हेवी ही होता है। लेकिन आप कुछ विशेष बातों का ध्यान रखकर अपने फिगर के अनुरूप क्रॉप टॉप खरीद सकती हैं। यदि आप पीयर शेप की हैं तो आपको मलेट स्टाइल क्रॉप टॉप खरीद सकती हैं। मलेट स्टाइल का मतलब है आगे से छोटा आैर पीछे से लंबा। जिनके ब्रोस्ट हेवी होते हैं या जो एप्पल शेप की होती हैं, उन्हें हॉरिजॉन्टल डिटेलिंग आैर चौड़े स्ट्राइप्स वाले टॉप से परहेज करना चाहिए।


छोटी कद वाली पतली लड़कियां ब्राालेट स्टाइल वाले क्रॉप टॉप को अपना सकती हैं क्योंकि यह उन पर भौंडा नहीं दिखेगा। जिनके कंधे चौड़े होते हैं, वे भी ब्राालेट क्रॉप टॉप पहन सकती हैं क्योंकि इस तरह से उनके कंधे की हड्डियां दिखेंगी। छोटे कद वाली लड़कियां विभिन्न स्टाइल में क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। यह उन्हें लंबा दिखाएगा। हां, ध्यान यह रखना जरूरी है कि वे इसके साथ पैंट या स्कर्ट लंबी ही पहनें।


कुछ दिनों पहले तो फिल्म एक्ट्रेस एशा गुप्ता ने तो साड़ी के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप ब्लाउज पहना था। पिंक साड़ी के साथ यह ब्लाउज इतना जंच रहा था कि एशा की यह तस्वीर हर जगह छपी थी। इस कॉम्बिनेशन को आैर कमाल का बना रहा था सिल्वर जूलरी। इसलिए अब तो साड़ी के साथ भी क्रॉप टॉप ब्लाउज को पहना जा सकता है, बस जरूरत है साथ में सही जूलरी पहनने की।


कैसे पहनें

टेक्सचर्ड क्रॉप टॉप को आप लहंगा स्टाइल वाली स्कर्ट के साथ पहनकर अपने दोस्तों के साथ मूवी का मजा लेने जा सकती हैं। यदि आपको भीड़ में अलग दिखना है तो पेंसिल स्कर्ट के साथ भी यह खूब जमता है। यह थ्री डाइमेंशनल लुक देता है आैर यदि आपने इसके फैलाव को कंट्रोल में कर लिया तो यह हर तरह के बॉडी फिगर को जंचता है।


पैटर्न क्लैश वाले डिजाइन अच्छे लगते हैं लेकिन इन्हें ध्यान से पहनना जरूरी है। इसमें प्रिंट का आकार महत्व रखता है। यदि बॉटम पर प्रिंट अलग है तो यह प्रिंट क्लैश अच्छा लगेगा। आप चाहें तो विपरीत रंगों के प्रिंट में टॉप आैर बॉटम अपना सकती हैं।

इसे परंपरागत लुक भी दे कसती हैं। बस जरूरत है कि ऑरेंज कलर जैसे स्कर्ट के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहनने की। भारतीय परंपरागत लुक के लिए साथ में हल्की जूलरी पहेनं। बड़ी जूलरी से परहेज करें।


लेदर स्कर्ट के साथ जिपर पैनलिंग वाली क्रॉप टॉप अच्छी दिखती है। जिपर से सेंसुअल लुक आता है।

ब्राालेट स्टाइल क्रॉप टॉप पर शीयर ब्लाउज पहनकर आप कमाल की दिख सकती हैं। यह लुक उनके लिए बढ़िया है, जो स्किन शो नहीं चाहती हैं।


जरूरी बातें

अधिकतर क्रॉप टॉप में आपकी कमर के कुछ हिस्से दिखते हैं। इसलिए पहनते समय बहुत ध्यान देना जरूरी है। कहीं ऐसा न हो कि क्रॉप टॉप ब्लाउज दिखने लगे।


इसके साथ क्रॉप शॉट्र्स पहनने की भूल कभी मत कीजिएगा। साथ ही इसके साथ लो वेस्ट वाले पैंट या स्कर्ट भी न पहनें। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप इसके साथ हाई वेस्ट वाली स्कर्ट पहन लें। ध्यान यह भी रखना जरूरी है कि आप कंट्रास्ट रंग से बचिए, बल्कि एक ही रंग पहनना अच्छा है।



');