Advertisement

Advertisement banner

Education

Entry शब्द का विरुद्धार्थी शब्द क्या होत...

A

| Posted on May 12, 2022

Entry शब्द का विरुद्धार्थी शब्द क्या होता है?

अंग्रेजी के एंटर Enter शब्द का मतलब होता है, प्रवेश करना। एंटर शब्द का विरुद्धार्थि (Antonyms) यानी विलोम शब्द एग्जिट Exit होता है। इस शब्द का प्रयोग बाहर निकलने के लिए होता है। आपने सिनेमा हाल या थिएटर में अंदर जाने के लिए दरवाजे के ऊपर लिखा हुआ Enter शब्द अंग्रेजी में देखा होगा, जिसका अर्थ हिंदी में प्रवेश होता है। जबकि आप जब सिनेमा हॉल में होते हैं और बाहर की तरफ जाना होता है तो लिखा होता है एग्जिट यानी निकास यानी बाहर की ओर जाने का रास्ता। हिंदी और अंग्रेजी के कई विलोम शब्द की शब्दावली भारत सरकार द्वारा कार्य भाषा के रूप में जारी की गई है। हिंदी में किसी भी शब्द के उल्टे शब्द का विपरीत अर्थ वाले शब्द का विलोम शब्द कहते हैं। अंग्रेजी में विलोम शब्द को Antonyms कहते हैं। यानी Go का अर्थ जाना होता है और Come का अर्थ आना होता है। यहां कुछ शब्दों की सूची दी जा रही है जिससे आप आसानी से इस तरीके के शब्दों को बारे में समझ सकते हैं।

Article image

कुछ और मिलते जुलते विरुधार्थी शब्द

पतला- मोटा Thin - Fat

ऊपर - नीचे Up- Down

अच्छा - बुरा Good-Bad

राजा- रंक King-Beggars

दिन - रात Day-Night

Before- After

hot-warm



इस तरह के अनेक विरुधार्थी यानी विलोम शब्द होते हैं।

कंप्यूटर कीबोर्ड में भी enter शब्द क्यों होता है?

कंप्यूटर कीबोर्ड में भी एंटर शब्द होता है इसका भी अर्थ होता है प्रवेश करना। यहां प्रवेश करने का मतलब आप ऐसा कमांड देते हैं जो एक तरह का इनपुट होता है जिसे कंप्यूटर समझता है। आप उस प्रोग्राम के अंदर जाने की Enter key Press करके अनुमति यानी कमांड देते हैं। जब पूछा जाता है कि क्या आप इसे सेव करना चाहते हैं तो एंटर दबा कर हाँ (yes) किया जाता है।

Entry fees का अर्थ

इसका मतलब होता है कि प्रवेश शुल्क है। यानी किसी खास जगह में जाने के लिए प्रवेश शुल्क लगता है जिसे एंट्री फीस कहा जाता है। जैसे वाटर पार्क, एग्जीबिशन, म्यूजिक कंपटीशन, व्यापार मेला आदि आयोजन या सेलिब्रेशन मेंजाने के लिए एंट्री फीस लिया जाता है और एक रसीद या टिकट दिया जाता है। इसे दिखा कर आप उस जगह पर प्रवेश कर पाते हैं।

0 Comments