S
Satindra Chauhan· 5 years ago
Exploring topics worth understanding

"शुक्र ग्रह का एक दिन उसके एक साल से भी बड़ा होता है" कैसे?

0
2.1K

Join this conversation

Sort By

शुक्र एक ऐसा ग्रह जिसे मॉर्निंग स्टार कहा जाता है। इस ग्रह से कई रोचक तथ्य जुड़े हुए हैं। जो हैरान करने वाले हैं। यदि शुक्र ग्रह की बात करें तो सूर्य के सबसे निकटतम ग्रहों में शुक्र दूसरे स्थान पर आता है। अंतरिक्ष से देखने पर यह ग्रह काफी चमकता हुआ नजर आता है। यह माना जाता है कि शुक्र ग्रह शाम के समय में पश्चिम दिशा मे दिख जाता है। शुक्र ग्रह की चमक के कारण यह काफी सुंदर नजर आता है इसलिए इसका नाम वैज्ञानिकों के द्वारा वीनस रखा गया।


अब आप यह सोच रहे होंगे की वीनस कौन है? और शुक्र ग्रह का नाम विनस क्यों रखा गया?


वीनस एक रोमन देवी थी जो की काफ़ी खूबसूरत और अच्छे दिल की थी। इसलिए शुक्र ग्रह की चमक देख उसे वीनस नाम दे दिया गया।

ऐसा क्यों कहा जाता है की शुक्र ग्रह का एक दिन उसके 1 वर्ष से लंबा होता है?


अगर बात पृथ्वी पर समय की करे तो 60 सेकंड मिलकर 1 मिनट बनाते हैं और 60 मिनट मिलकर एक घंटा बनाते है और पृथ्वी में 24 घंटे का समय 1 दिन माना जाता है। पृथ्वी पर 365-66 दिन का एक साल होता है। और शुक्र ग्रह पर यदि एक दिन की बात करे तो शुक्र ग्रह पर 1 दिन पृथ्वी के 243 दिनों के सामान ही होता है। ये सोचने मे काफ़ी अलग है पर ये सच है और जब शुक्र ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाता है तो वो पृथ्वी के 225 दिन जितना समय लेता है जबकि पृथ्वी पर 365 दिनों मे एक साल हो जाता है। इस तरह शुक्र ग्रह पर एक दिन 1 वर्ष से बड़ा होता है।


Answered by
R
Author
View Profile
Updated on07/07/21
0