दोस्तों ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो रुसी या कहे की डेंड्रफ की समस्या से परेशान होते हैं तो आज इस पोस्ट में हम आपको रुसी को दूर करने के उपाय बताएंगे जिसके द्वारा आप रुसी को आसानी से अपने बालों से हटा पाएंगे। रुसी को हटाने के लिए आप लहसुन का उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि लहसुन में एंटीफंगल का गुण पाया जाता है। लहसुन में रुसी को पैदा करने वाले कीटाणाओ को मारने की शक्ति होती है। इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच शहद और उसमें दो चार कलियां लहसुन की मिला लें। इसे तब तक मिला है जब तक की एक अच्छा घोल तैयार नहीं हो जाता है, घोल तैयार होने के बाद इस घोल को आप अपनी स्कैल्प पर लगाये और कुछ समय तक सूखने के लिए रहने दें। सूखने के बाद आप इसे किसी भी शैंपू से धो सकते हैं। यदि आप इस घोल का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करते हैं,तो आप को डैंड्रफ से जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा।
![]()
























