G
Guest User· 7 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौनसा है? उसका नाम और वजन क्या है?

0
4.9K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on03/07/26

दुनिया का सबसे छोटा पक्षी 'बी हमिंगबर्ड' (Bee Hummingbird) है। इसे हिंदी में 'गुंजन पक्षी' भी कहा जाता है क्योंकि इसके पंखों की फड़फड़ाहट से गुनगुनाने जैसी आवाज़ आती है।

बी हमिंगबर्ड की मुख्य विशेषताएँ:

  • नाम: बी हमिंगबर्ड (Bee Hummingbird)

  • वजन: इसका वजन मात्र 1.6 से 2 ग्राम के बीच होता है, जो एक छोटे सिक्के से भी हल्का है।

  • आकार: इसकी लंबाई केवल 5 से 6 सेंटीमीटर होती है।

यह नन्हा पक्षी मुख्य रूप से क्यूबा में पाया जाता है और इसकी खूबी यह है कि यह हवा में स्थिर रहकर फूलों का रस पी सकता है।

Ramesh Kumar
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on03/09/26

विश्व का सबसे छोटा पक्षी हम्मिंगबर्ड है परन्तु ऐसे और भी बहुत से पक्षी हैं जो आकर और वजन में बहुत छोटे हैं |

Letsdiskuss

गोल्ड़क्रेस्ट :-

यह पक्षी यूरोप में पाया जाता है | इसका वैज्ञानिक नाम रेगुलस है, रेगुलस का अर्थ होता है - राजकुमार |

इसकी लम्बाई 3.3–3.7 इंच है और वजन 0.16–0.25 औंस है | यह पक्षी देखने में छोटा है परन्तु जब अपने बच्चो को पालने की बात आती है, तो यह एक बड़े पक्षी की तरह व्यवहार करता है | मादा पक्षी एक बार में 10 से 12 अंडे देती है |

Article image

विलो टिट :-

यह पक्षी आर्कटिक यूरोप और उत्तरी एशिया में पाया जाता है | यह 4.5 इंच लम्बा और वजन में 0.31-0.38 औंस का होता है | यह अपने पड़ोसी पक्षी मार्श टिट जैसा ही दिखता है परतु दोनों की आवाजे बहुत अलग होती हैं जिससे इन दोनों में अंतर स्पष्ट होता है |

Article image

वीबिल :-

वीबिल केवल 3-3.5 इंच लम्बी होती है | यह ऑस्ट्रेलिया में पायी जाती है और ऑस्ट्रेलिया की सबसे छोटी पक्षी प्रजाति है | यह पक्षी जंगलो में रहना पसंद करते हैं और झुण्ड में सफर करते हैं |

Article image

लैसर गोल्डफिंच :- 

लैसर गोल्डफिंच उत्तरी अमेरिका का सबसे छोटा पक्षी है | यह साधरणतया 3.5 से 4.7 लम्बा होता है | इसका आकर अत्यधिक छोटा होता है, और यह वजन में केवल 0 .28 से 0.41 औंस का होता है |

Spotted Paraldotte-letsdiskuss

स्पॉटेड परदालोटे :-

यह प्रजाति अत्यधिक छोटी होती है लेकिन चमकदार होती है | इसके रंग और पैटर्न इसे विशिष्ट बनाते हैं | इसके शरीर पर जो धब्बे होते हैं उसी पर इसका नाम भी रखा गया है - डायमंडबर्ड | यह पूर्वी और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के वनो में पायी जाती है | यह द्वीप के सबसे छोटे पक्षियों में से एक है, यह 3.1-3.9 लम्बी है | दुर्भाग्य से यह प्रजाति पतन की ओर बढ़ रही है, जिसका कारण मनुष्यों द्वारा वनों की कटाई है |

K
View Profile

हिंदी लेखक

0
Replying to the question above
Updated on03/09/26

दुनिया का सबसे छोटा पक्षी क्यूबा का "बी हम्मिंगबर्ड" है | यह पक्षी हम्मिंगबर्ड की प्रजाति का है | बी हम्मिंगबर्ड जीवित सबसे छोटा पक्षी है | मादा का वजन 2.6 g होता है और लम्बाई 6.1 cm होती है, और पक्षी नर वजन में 1.95 g और लम्बाई 5.5 cm है |

Letsdiskuss

नर “बी हम्मिंगबर्ड” रंग में हरा होता है और उसकी गर्दन लाल होती है, ऊपरी हिस्सा नीला और निचला हिस्सा सलेटी-सफ़ेद रंग का होता है | मादा “बी हम्मिंगबर्ड” ऊपर से हरी, निचला हिस्सा सफ़ेद और पिछले हिस्से पर पंखो का रंग सफ़ेद होता है |

bee hummingbird-letsdiskuss

बी हम्मिंगबर्ड अपना घोसला किसी भी पतले पेड़ की टहनी पर बनाती है | इसका घोसला कप के आकार का ढाई सेंटीमीटर लम्बा होता है | मादा पक्षी अपने अंडा इन्ही घोसलों में देती है, जो कि मटर के दानो जितना ही होता है | यह एक बार में दो से अधिक अंडे नहीं देती |

S
Media Trends Researcher
View Profile
0