S
Sneha Bhatiya· 7 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

सादी कुर्ती के साथ किस तरह का दुपट्टा लें ?

5
2K

Join this conversation

Sort By

दोस्तों यदि आप ट्रेडिशनल कपड़े पहनने के शौकीन है और आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि सादी कुर्ती के साथ किस तरह का दुपट्टा ले तो हम आज आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि आप सादी कुर्ती में किस तरह का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। यदि आपका सूट सफेद रंग का है तो आप कोई से भी कलर का दुपट्टा क्यारी कर सकती है क्योंकि सफेद एक ऐसा रंग होता है जिसमें किसी भी कलर का दुपट्टा कैरी किया जा सकता है । सफेद रंग के सूट में ऑरेंज कलर का दुपट्टा और भी अच्छा लगता है। और आप सफेद कलर के सूट में ऑरेंज दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लगेंगी।

Article image

Answered by
V
View Profile
Answered on04/22/23
2

आज के समय मे ज्यादातर महिलाये, लड़कियां सादी कुर्ती पहनना पसंद करती है लेकिन दुपट्टा क़ो लेकर कंफ्यूज रहती है कि सादी कुर्ती मे किस तरह का दुपट्टा ले तो चलिए हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते है कि महिलाये, लड़कियां सादी कुर्ती के साथ नेट का दुपट्टा,चंदेरी का दुपट्टा, पोम -पोम का दुपट्टा ले सकती है, इन मे से कोई भी दुपट्टा लड़कियां सादी कुर्ती के साथ लेगी तो बहुत ही खूबसूरत लगेगी।

Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on04/21/23
2

वर्तमान समय में लड़कियां सादी कुर्तियां पहनना पसंद करती है क्योंकि जितना अच्छा लुक सादी कुर्तियों में नजर आता है उतना अच्छा जड़ी हुई कुर्तियों में नहीं आता है आज हम आपको बताएंगे कि आप सादी कुर्ती में किस तरह का दुपट्टा ले सकते हैं । आप सादी कुर्ती के साथ नेट का दुपट्टा नहीं सकते हैं क्योंकि सादी कुर्ती मे नेट का दुपट्टा लेने से आप का लुक और भी अच्छा नजर आने लगता है। इसके अलावा आप सादी कुर्ती के साथ हैं बनारसी सिल्क का दुपट्टा ले सकते हैं यह दुपट्टा सादी कुर्ती के साथ बेहद खूबसूरत नजर आता है।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on11/28/22
2

वह जमाना बहुत दूर जा चुका है जब कढ़ाई बुनाई वाली कुर्ती हर तरफ छाई रहती थी | आजकल लड़कियों कि पहली पसंद सादी सिंपल कुर्ती हैं जो उन्हें आकर्षक लुक देती हैं | सादी सी कुर्ती हो और एक सुन्दर सा दुपट्टा हो तो उसके आगे साज सज्जा वाली कुर्तियां भी फीकी मालूम पड़ती हैं | कुर्तियां आजकल प्रिंट में भी आती है परन्तु वह सादी नहीं कहलाई जा सकती, सादी कुर्ती से मरा तात्पर्य बिना किसी प्रिंट और कढ़ाई वाली कुर्ती से है | इन कुर्तियों पर यदि सही चुनाव करके आप दुपट्टा ओढ़ेंगे तो यह आपके लुक पर चार चाँद लगा देगा |

प्रिंटेड दुपट्टा
आजकल बाजार में विभिन्न प्रकार के दुपट्टे उपलब्ध हैं जिनमे 200 रूपये तक में आप आसानी से एक सुन्दर प्रिंट वाला दुपट्टा खरीद सकती हैं | सादी कुर्ती पर प्रिंट वाला दुपट्टा खिलकर दिखाई देगा |
बनारसी सिल्क
यह दुपट्टा जैसा कि अपने नाम से ही पता चलता है, बनारसी सिल्क का होता है | आप काली रंग कि या किसी भी रंग की सादी सी रेशमी कुर्ती पर यह बनारसी सिल्क के दुपट्टे को ले सकती हैं |
मधुबनी
यह सूती दुपट्टे मधुबनी कला के साथ आते हैं | इन दुपट्टों पर मधुबनी चित्रकारी बनी होती है जो इन्हे अन्य दुपट्टों से बिलकुल अलग व ख़ास बनती है | यह दुपट्टे आपको थोड़ी सी म्हणत करके बाजार में खोजने होंगे |
नेट का दुपट्टा
यह सादी सी कुर्ती के साथ सबसे ज़्यादा उभरकर दिखने वाला दुपट्टा है | यह दुपट्टा शायद बना ही सादी सी कुर्ती के लिए है, तभी तो इसकी सुंदरता अत्यधिक उसी पर उभर के खिलती है |

Answered by
Answered on09/06/18
2