R
rinkimanya u· 7 years ago
Exploring innovations, digital trends, and scientific discoveries through reliable, practical, and easy-to-understand content.

विज्ञान अच्छा या बुरा है?

0
1.6K

Join this conversation

Sort By

आज यहां पर सवाल पूछा गया है कि विज्ञान हमारे लिए अच्छा है या बुरा तो मैं आपको सबसे पहले बता दूं कि हर किस्से के दो पहलू होते हैं उसी प्रकार है विज्ञान जिसके दो पहलू हैं पहला तो विज्ञान हमारे लिए एक वरदान है दूसरा यह है कि विज्ञान हमारे लिए श्राप भी है। क्योंकि एक ओर जहां विज्ञान उन्नति कर रहा है वहीं दूसरी ओर इसके द्वारा हमें नुकसान भी हो रहा है। आज विज्ञान के कारण मानव जीवन इतना आरामदायक हो चुका है कि वह हमें बिजली प्रदान करता है, गर्मी के मौसम में ठंडी हवा प्रदान करता है, इस तरह विज्ञान के कई चमत्कार हैं. इसलिए यह बात कहना गलत होगा कि विज्ञान हमारे लिए बुरा है।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on05/14/22
0

विज्ञान अच्छा या बुरा हैं ये किसी कठिन सवाल से कम नहीं है क्योंकि इस बात से हम सभी वाकिफ है की किसी भी चीज़ के दो पहलु होते है एक सकारात्मक और एक नकारात्मक इसलिए यह कह पाना कि विज्ञान अच्छा है या बुरा बहुत मुश्किल है | वर्तमान युग विज्ञान का युग है । इसमें अनेक वैज्ञानिक आविष्कार हुए । इन आविष्कारों ने हमारी भौतिक और मानसिक सुख-सुविधाओं में आशा से अधिक वृद्धि कर दी है । वैज्ञानिक आविष्कारों में सबसे महत्त्वपूर्ण है- विद्युत् । विद्युत् ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत भी माना जाता है इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह विज्ञान का एक अच्छा रूप है |


courtesy-हिन्दी वार्ता

विज्ञान मानव जीवन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है । विज्ञान ने अपने करिश्मे से विश्व को एक गाँव जैसा बना दिया है । लंबी-से-लंबी यात्रा कुछ घंटों में संपन्न हो जाती है, यहाँ तक की आप घर बैठे ही अपने अधिकतर काम कर सकते हो, उदहारण के तौर पर घर बैठे शॉपिंग करना खाना मंगवाना यहाँ तक कि दूर दराज़ के लोगों को वीडियो कॉल के ज़रिये देख भी सकते हो।

अगर आप शिक्षा के क्षेत्र की बात करें तो यहाँ भी विज्ञान का सहयोग अत्यंत सराहनीय ही है क्योंकि प्राचीन काल में पुस्तकें न होने से मे छात्रों को अपने पाठ कंठस्थ करने पड़ते थे । इसलिए शिक्षा का क्षेत्र अत्यंत सीमित था । विज्ञान ने मुद्रण-यंत्रों का आविष्कार कर यह कठिनाई दूर कर दी।


इसलिए आपके सवाल के अनुसार मेरा तो यही जवाब है की विज्ञान की वजह से कोई भी देश कामयाबी और तरक्की का चेहरा आसानी से देख सकता है ऐसे में विज्ञान अच्छा है |


Answered by
R
View Profile
Answered on07/10/19
0