R
Rajat Mishra· 7 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

सिक्योर्ड बिजनेस लोन क्या होता है?

0
978

Join this conversation

Sort By

सिक्योर्ड बिजनेस लोन ऐसा लोन होता है, जिसको लेने से पहले किसी व्यक्ति को सिक्योरिटी के रूप में कुछ संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती है। इस लोन को लेने से पहले व्यक्ति को सम्पति के रूप में सोना,अपनी प्रॉपर्टी या अपनी गाड़ी इनमें से कुछ सिक्योरिटी के रूप में रखना पड़ता है | वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें, आपने लोन कितना लिया है, उसके आधार पर गिरवी रखी जाने वाली संपत्ति निर्धारित होती है |

इसके विपरीत अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन हमारी संपत्ति से नहीं जुड़े होते | अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन के लिए किसी भी व्यापारियों को अपनी कोई भी चीज़ गिरवी नहीं रखनी होती | अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन इस आधार पर दिया जाता है, कि जिससे आपके आय और खर्च का निर्धारण हो सके|
Answered by
0

सिक्योर्ड बिजनेस लोन उस लोन को कहते हैं, जिसे प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को सिक्योरिटी के रूप में संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती है। यह संपत्ति सोना, प्रॉपर्टी और गाड़ी इनमें से कुछ भी हो सकती है। हालांकि इन सभी चीजों पर लोन की दर अलग-अलग होती है। ये संपत्ति (एसेट) द्वारा सुरक्षित होते हैं। सिक्योर्ड लोन से हम आसानी से ज्यादा राशि ले सकते हैं। सिक्योर्ड लोन में मासिक भुगतान कम होता है।

सिक्योर्ड लोन की लिमिट हमेशा अनसिक्योर्ड लोन से ज्यादा होती है। अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन जल्दी से मंजूर हो जाता है और सिक्योर्ड बिजनेस लोन मंजूर होने में काफी समय लेता है। सिक्योर्ड लोन में ब्याज दर संपत्ति के कारण कम होती है और अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन में ज्यादा। सिक्योर्ड लोन में ब्याज दर अनसिक्योर्ड लोन से कम होती है। बैंकों से सिक्योर्ड बिजनेस लोन आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

Answered by
R
View Profile
Updated on10/16/25
0