Asked 7 years ago

SENSEX क्या है, और इसकी गणना कैसे की जाती है ?

0
1.5K

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

SENSEX का नाम उन्होंने जरूर सुना होगा जिन्होंने शेयर मार्किट का नाम सुना होगा | जो लोग शेयर मार्किट के बारें में सम्पूर्ण जानकारी रखते हैं, उन्हें SENSEX का अर्थ साफ़-साफ़ पता होगा | जिन्हे नहीं पता उनको आज बताते हैं, SENSEX क्या होता हैं, और इसकी गणना कैसे की जाती हैं |


जैसा कि SENSEX का पूरा नाम है – The Bombay Stock Exchange Sensitive Index है | SENSEX का शेयर मार्किट में बहुत महत्व हैं | सबसे पहले आपको ये बताते हैं SENSEX क्या हैं ?


SENSEX का अर्थ -

Sensex हमारे भारतीय शेयर मार्किट में बेंचमार्क इंडेक्स का स्थान रखता है,जो कि BOMBAY STOCK EXCHANGE – BSE में शेयर के दाम में होने वाली तेज़ी और मंडी को बताता हैं | अर्थात साफ़ शब्दों में यह कह सकते हैं, कि शेयर मार्किट में होने वाले लाभ और घाटे की जानकारी देने को SENSEX कहा जाता हैं |

कैसे करें इसकी गणना ?

SENSEX से हमें ये पता चलता है, कि शेयर मार्किट में मंदी है, या तेज़ी | अगर company अच्छा काम कर रही हैं, तो स्वाभाविक बात हैं, SENSEX तेज़ी में होगा और वही अगर company का काम सही नहीं है, तो SENSEX में मंदी आ सकती है |

SENSEX अगर high है - तो company को अच्छा लाभ हुआ है |
SENSEX अगर low है - तो company को अच्छा लाभ नहीं हुआ |

K

Answered By Kanchan Sharma

Author
View Profile

हिंदी लेखक

Answered on08/27/18
Like
2