शेयर बाजार में अधिक लाभ पाने के लिए उपयोग की जाने वाली तकनीक क्या हैं? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Amayra Badoni

Student (Delhi University) | पोस्ट किया |


शेयर बाजार में अधिक लाभ पाने के लिए उपयोग की जाने वाली तकनीक क्या हैं?


0
0




Accountant, (Kotak Mahindra Bank) | पोस्ट किया


शेयर मार्किट नए इन्वेस्टर्स के लिए रिस्की जोखिमभरा हो सकता है | शेयर मार्किट की कम समझ, शेयर खरीदने - बेचने के अनुभव की कमी और जल्दबाजी भरी नुक्सान पंहुचा सकती है | शेयर मार्किट में इन्वेस्टर लाभ के लिए ट्रेड करते हैं | परन्तु हर बार लाभ हो जाये यह जरूरी नहीं है | हो सकता है मार्किट नौमान के मुताबिक न चले तो शेयर के भाव में मनचाहा स्तर नहीं प्राप्त होता |


यह सवाल इन्वेस्टर के मन में आता रहता है की क्या शेयर बाजार में अधिक लाभ पाने के लिए उपयोग की जाने वाली कोई तकनीक है ? जानकारों की माने तो एक तकनीक है | सही शेयर का चुनाव, कितने शेयर खरीदने ठीक रहेंगे इसका निर्णय और सही समय पर शेयर की खरीद और बेचान इस तकनीक के अंग हैं |


ज्यादातर इन्वेस्टर बढ़ते शेयर पर दाव लगाते हैं | वे यह पता लगाना भूल जाते हैं की शेयर के भाव किस कारण से बढे हैं | अधिकतर वे शेयर के बारे में रिसर्च करना भी भूल जाते हैं | शेयर खरीदने से पहले खूब रिसर्च करें, शेयर के दाम की हिस्ट्री चेक करें | कंपनी के बारे में जाने | शेयर के फिछले कुछ वर्षों में रिटर्न्स को देखें | फिर खरीदने का निर्णय लेवें |


शेयर मार्किट लाभ कमाने की दूसरी तकनीक है - किसी भी एक शेयर में ख़ूब सारा पैसा इन्वेस्ट न करें | यदि वह शेयर डूबा तो आपका सारा पैसा डूब जायेगा | कम से कम 4-5 शेयर चुने अपनी एक डमी पोर्टफोलियो बनायें और इन्वेस्टमेंट का आंकलन करें | फिर शेयर खरीदें या बेचें |


Letsdiskuss


0
0

');