Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Oct 5, 2023others

शिमला के पर्यटन स्थलों के बारें में बताएं ?

4 Answers
8

P
@poojamishra3572May 6, 2019

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला प्रकृति एक खूबसूरत और बेहतरीन तोहफा है | यहां बर्फ से ढके हुए पहाड़ मानो दिल को जीतने वाले हैं | शिमला इतनी खूबसूरत जगह है कि इसको पहाड़ों की रानी कहा जाता है | आइये आपको शिमला के कुछ पर्यटन स्थल के बारें में बताते हैं |


समर हिल्स :-
शिमला छोटी सी जगह है जो कि समुद्र तल से 1283 मीटर की ऊंचाई पर हैं, यहां पर चरों ओर हरियाली है और यहां का नज़ारा बहुत ही खूबसूरत है | यहाँ पर शाम के वक़्त ढलता सूरज देखने के अलग ही नज़ारा है |

Article image (Courtesy : pinterest )

वाइसरीगल लॉज :-
शिमला में ऑब्सर्वेटरी हिल के ऊपर वाइसरीगल लॉज है, इसको राष्ट्रपति निवास के नाम से भी जाना जाता है। ये स्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी (आईआईएएस) के रूप में जाना जाता है |इस ईमारत को बनाने के लिए चीड़ और देवदार की लकड़ी का प्रयोग किया गया है और यहां एक पुस्तकालय है जिसकी बालकनी से शिमला का नज़ारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है |

Article image (Courtesy : tripologer )

तारा देवी मंदिर :-
तारा देवी मंदिर शिमला का प्रसिद्ध मंदिर है, यहाँ की मान्यता यह कहती है कि यहां पर जो भी अपनी मनोकामना लेकर आता है उसकी कामना जरूर पूरी होती है | कहा जाता है कि यह मंदिर लगभग 250 साल पहले राजा भूपेंद्र सेन ने बनवाया था।

Article image (Courtesy : Tripnetra )

दरानघाटी अभयारण्य :-
शिमला से 150 किलोमीटर की दूरी पर दरानघाटी अभयारण्य स्थित है, यहां राजा और महाराजा शिकार करने आते थे | इसे साल 1962 में फॉरेस्ट एरिया के रुप में सूचित कर लिया गया |


0
4
avatar
@krishnapatel8792Aug 5, 2023

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है यहां के पर्यटन स्थल इतनी खूबसूरत है कि लोगो को इनकी खूबसूरती अपनी और आकर्षित करती है आज हम आपको शिमला के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे जहां पर आपको एक बार घूमने अवश्य जाना चाहिए।

दराणघाटी अभ्यारण का नाम तो सुने ही होंगे शिमला से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इस क्षेत्र में राजा और महाराजा लोग शिकार करने के लिए आया करते थे, इसके अलावा शिमला का तारा देवी मंदिर का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा यह शिमला की सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।

Article image

0
4
avatar
@poonampatel5896Oct 4, 2023

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं शिमला के कुछ पर्यटन स्थल के बारे में-

तारा देवी मंदिर शिमला का प्रसिद्ध मंदिर है, यहां की मान्यता यह कहती है कि यहां पर जो भी अपनी मनोकामना लेकर आता है, कामना जरूर पूरी होती है।कहा जाता है, यह मंदिर लगभग 250 साल पहले राजा भूपेंद्र सिंह ने बनवाया था।

क्रिस्ट चर्च :- अपने अद्भुत वास्तु कला के लिए जाना जाने वाला यह चर्च उत्तर भारत का दूसरा सबसे प्राचीन चर्च है।अगर आप कुछ समय अकेले और शांति में बिताना चाहते हैं,तो इससे बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकते। अपने धार्मिकता में लीन होने का एक बहुत अच्छा मौका है। इसका शान्त माहौल की पर्यटको को यहां आने पर मजबूर करता है। शिमला दर्शनीय स्थल इसे लोगों ने अपनी पसंद में शामिल किया है।

जाखू हिल :- शिमला से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। शिमला का यह सबसे ऊंचा हील है।जो समुद्र तल से 8000 किलोमीटर पर बना हुआ है। शिमला का यह मुख्य आकर्षण है.प्राकृतिक के चाहने वाले के लिए यह किसी जन्नत से काम नहीं है, यहां जाखू मंदिर है, जहां हनुमान जी की 108 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा है। इधर ऊपर चढ़ना आसान नहीं है, यह एक साहसिक यात्रा है।Article image

0
4
V
@vandnadahiya7717Oct 5, 2023

दोस्तों आप सभी जानते ही हैं कि शिमला एक ठंडा प्रदेश है। यहां पहाड़ पर से ढके हुए होते हैं, हिमाचल प्रदेश में वर्ष हुआ है।यह एक सुंदर शहर है। और इसे हिल स्टेशनों की रानी के नाम से जाना जाता है। इसके सुंदरता लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। आज इस पोस्ट में हम आपको शिमला सिटी में स्थित पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

घूमने के लिए शिमला में सबसे अच्छी जगह समर हिल्स है जिसे पॉटर हिल भी कहा जाता है, यह शिमला का एक छोटा सा टाउन है।यह जगह शिमला के मशहूर रिज से 5 किलोमीटर की दूरी पर है।इस जगह पर चारों ओर हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है। यहां बहुत से मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं।

शिमला में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज भी है यह एक ऐतिहासिक धरोहर है जो ब्रिटिश सरकार के समय में 1880- 88 में बनवाया गया था। और इसे 1965 में डॉक्टर राधाकृष्णनन के द्वारा इंस्टिट्यूट में बदल दिया गया था।

Letsdiskuss

0
4