K
kashish yadav· 3 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

भाई-बहनों के बीच की समस्या को दूर करने के उपाय बताएं।

6
765

Join this conversation

Sort By

अक्सर जब भाई-बहन छोटे होते हैं तो उनके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाइयां होने लगती हैं जिसकी वजह से माता-पिता परेशान हो जाते हैं और उनकी समस्या को सुलझाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं फिर भी उनकी लड़ाई को कम नहीं कर पाती आज यहां पर हम आपको बताएंगे कि भाई-बहन के बीच की समस्या को दूर करने के लिए क्या उपाय है।

यदि भाई-बहन के बीच टीवी सीरियल देखने के लिए लड़ाई होती है तो इस लड़ाई को कम करने के लिए आप भाई और बहन के लिए टीवी देखने के लिए एक समय निर्धारित कर ले जिस वजह से दोनों के बीच है लड़ाई नहीं होगी और दोनों खुशी-खुशी टीवी देखेंगे हैं।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on02/10/23
3

आज हम आपको यहाँ पर भाई बहनो के बीच की समस्या को दूर करने के उपाय बताएंगे -

भाई-बहनों के बीच बॉन्ड को स्ट्रांग बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उनकी तुलना एक-दूसरे के साथ न करें। हमेशा दोनों के साथ एक जैसा व्यवहार करें, दोनों में से किसी को भी एक -दूसरे से कमतर न समझें, कई बार माता-पिता बड़े बच्चे को इग्नोर करते हुए छोटे पर ज्यादा लाड़ प्यार बरसा देते हैं। इससे बच्चों के बीच घृणा पैदा हो जाती है और बड़े होकर भी उनके बीच प्यार जैसा कुछ नहीं रहता है। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि शुरू से ही बच्चों की तुलना एक-दूसरे से न करें।Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on02/10/23
3

दोस्तों भाई बहन का रिश्ता दुनिया में सबसे खूबसूरत माना जाता है जहां ये दोनों के बीच में प्यार होता है वहां इनके बीच में लड़ाई झगड़ा भी होते हैं। लेकिन लड़ाई झगड़ा करने के बाद भी इन दोनों एक दूसरे की परवाह करना नहीं भूलते हैं। छोटे बच्चे तो कुछ समय बाद वैसे ही एक दूसरे से बातें करने लगते हैं लेकिन जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो उन में सुलह करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बड़े बच्चों को हमेशा ऐसा लगता है, कि उसके माता-पिता छोटे भाई बहन को ज्यादा प्यार करते हैं,जबकि ऐसा नहीं होता है माता-पिता अपने बच्चों में कोई भेदभाव नहीं करते हैं। वह हमेशा सबको बराबर प्रेम करते हैं।
इसीलिए माता-पिता को ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कि बड़ा बच्चा कभी भी खुद को अकेला न महसूस करें यदि माता-पिता अपने एक बच्चे के लिए कुछ करते हैं, तो उन्हे एक के लिए नहीं बल्कि दोनों के लिए ही करना चाहिए। यदि एक बच्चे को कपड़े दिला रहे हैं, तो दूसरे बच्चे को भी कपड़े दिलाना चाहिए इससे बच्चों में लड़ाई झगड़ा नहीं होते हैं। इससे भाई बहन का रिश्ता मजबूत बनता है।

Letsdiskuss

Answered by
V
View Profile
Answered on10/05/23
2

भाई -बहनो के बीच लड़ाई -झगड़े की समस्या को दूर करने के लिए कई सारे उपाय है -

माता -पिता अपने बच्चों को बराबर प्यार करते है, लेकिन बच्चों को लगता है कि उनके माता -पिता उनके भाई से ज्यादा प्यार करते है। इसलिए भाई -बहन के बीच हमेशा लड़ाई -झगड़ा होती रहती है, तो ऐसे मे भाई -बहन के बीच की लड़ाई खत्म करने के लिए माता -पिता जो भी सामान बच्चो के लिए ले जैसे कि जूते, कपड़े ले तो दोनों के लिए एक ही कलर के कपड़े खरीदे ताकि भाई -बहन आपस मे लड़ाई झगड़ा न करे।

इसके अलावा भाई -बहन के बीच की लड़ाई खत्म करने के लिए माता -पिता को अपने बच्चों को एक ही साथ प्रोजेक्ट मे घर या पेड़ की पैटिंग बनाने के लिए कहे। ज़ब भाई -बहन आपस मे प्रोजेक्ट बनायेगे तो उन्हें एक -दूसरे की मदद की जरूरत पड़ेगी, आपस मे बात करते हुए पैटिंग कम्पलीट करेंगे तो भाई -बहन के बीच मन मुटाव कम होगा और आपस मे भाई -बहन की लड़ाई -झगड़े की समस्या भी कम हो जाएगी।


Article image

Answered by
M
View Profile
Answered on10/03/23
2

भाई-बहनों के बीच होने वाली समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है। परिवार में साथ रहते समय कभी-कभी विचारों का अंतर, गलतफहमी या छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। लेकिन समझदारी और सही व्यवहार से इन समस्याओं को आसानी से सुलझाया जा सकता है।

भाई-बहनों के बीच प्रेम, सम्मान और बातचीत बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। जब लोग एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनते हैं और समझने की कोशिश करते हैं, तो रिश्ते मजबूत बनते हैं।

भाई-बहनों के बीच समस्या दूर करने के तरीके:

  • अपनी बात शांत तरीके से एक-दूसरे से साझा करें।
  • हर व्यक्ति की भावनाओं और विचारों की कद्र करें।
  • छोटी-छोटी बातों को बड़ा विवाद बनने से पहले समझ लें।
  • जरूरत पड़ने पर माफी मांगने और माफ करने की आदत रखें।
Answered by
R
Riya AgrawalModern Business Researcher
View Profile
Answered on03/16/26
0