Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Jul 3, 2023sports

मिताली राज के बारें में रोचक तथ्य बताएं?

2 Answers
3

@ramjitakediya9373Feb 25, 2019

1- मिताली राज प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ियों में से एक है, और भारतीय महिला टीम की कप्तान भी है |

2- मात्र 17 साल की उम्र में मिताली राज को भारतीय महिला खिलाड़ी टीम में शामिल कर लिया गया था |
3- मिताली राज एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर में से एक है |
Letsdiskuss (courtesy -rediff )
4- बेहतरीन कप्तान की भूमिका निभाते हुए मिताली राज ने भारतीय महिला टीम को विश्वकप मुक़ाबले तक पहुंचाया |
5- मिताली राज का पूरा नाम मिताली दोराई राज है |
6- मिताली राज एक तमिल परिवार से है जिनका जन्म 3 दिसंबर 1982 में राजस्थान के जोधपुर में
हुआ |
Article image (courtesy - asianage)
7- मिताली राज को ODI में सबसे ज्यादा अर्ध सतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी का ख़िताब भी मिला हुआ है |
8- मिताली राज को डांस करना बहुत पसंद है, अगर वह क्रिकेट खिलाडी नहीं होती तो वह डांसर होती |
9- मिताली राज साल 2015 में विस्डेन भारतीय क्रिकेटर जीतने वाली पहली महिला थीं।
Article image (courtesy -Twitter )
10- मिताली राज ने साल 1999 मे अपने करियर का पहला ओडीआई का मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला था |
11- साल 2005 में दक्षिण अफ़्रीका में हुए विश्व कप में मिताली की कप्तानी के कारण भारतीय महिला टीम फ़ाइनल तक पहुंची और साल 2006 में इंग्लैंड को उसी की ज़मीन पर टेस्ट सिरीज़ में हराया, उसी वर्ष मिताली की कप्तानी में भारत ने एशिया कप भी जीता था |
0
1
avatar
@krishnapatel8792Jul 3, 2023

भारतीय क्रिकेटर खिलाड़ियों में से एक है मिताली राज इन्होंने 17 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

आज हम आपको मिताली राज से जुड़े कुछ रोचक बाते बताएंगे जिनके बारे में शायद आपको मालूम नहीं होगा।

सन 2003 में मिताली राज को अर्जुन पुरस्कार दिया गया और इसके बाद सन 2014 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। मिताली राज ने सन 1999 में अपने करियर का पहला ओडीआई का मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला था। हम आपको बता दें कि मिताली राज यदि क्रिकेटर नहीं होती तो वह आज एक डांसर होती क्योंकि इन्हें डांस करना बहुत ही ज्यादा पसंद है।

Article image

0
0