Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Othersमेरे एक साल के बच्चे के लिए कुछ मजेदार आ...
R

| Updated on December 19, 2025 | others

मेरे एक साल के बच्चे के लिए कुछ मजेदार आैर ज्ञान प्रदान करने वाले खिलौनों के बारे में बताएं?

3 Answers
S

@spardharani3870 | Posted on December 19, 2025

आपका नन्हा अब बड़ा हो रहा है। उसने कब एक साल पूरे कर लिए, आपको पता ही नहीं चला। रैटल्स आैर सूदर्स उसे अब अच्छे नहीं लग रहे हैं। उसे चाहिए कोई नया खिलौना। आपने उसके लिए कुछ खिलौने खरीदे भी हैं लेकिन उसे वह हाथ भी नहीं लगाता है। 

यह आपको याद रखना जरूरी है कि जब बच्चे एक साल की उम्र पार कर लेते हैं तो उनका विकास बड़ी तेजी से होने लगता है। इस समय उन्हें ऐसे खिलौनों की जरूरत रहती है, जो उनके विकास में योगदान देने के साथ ही उन्हें मस्ती करने का मौका भी दे।
 
आपके बड़े होते नन्हे को चाहिए विशेष तरह के ब्लॉक, जो कि आकार में बड़े होने के साथ ही उनके हाथ में आसानी से समा जाएं। इस तरह से बच्चा अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल करना सीख जाता है। उसकी उंगलियां भी मजबूत होती हैं आैर दोनों हाथों का को-ऑर्डिनेशन भी। ब्लॉक्स को सेट करके उसके अंदर आत्मविश्वास का भाव भी जागृत होता है।
 
आप इसके लिए आसान आकार वाले पजल्स की खरीदारी कीजिए, जैसे गोलाकार या चौकोर जिसमें कोई टॉप या बॉटम ना हो। इसके बाद कार आकार वाले कटआउट पीस के पजल्स लेकर आइए, जो एक तरफ से ही फिट हो जाते हों।
 
एक साल के बच्चे को चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ती है। पुश खिलौने सहारा देने के साथ ही रोमांच भी पैदा करते हैं। इस तरह के अधिकतर खिलोंनों में संगीत या अन्य छोटे- मोटे खेल भी अटैच्ड रहते हैं तो दूसरी चीजों की ओर आकर्षित होते हुए भी वे चलना सीख जाते हैं।
 
आकार फिट करने वाले खिलौने कमाल के होते हैं। विशेष आकार के छेद में उसी आकार के खिलौने फिट करने से उनमें चीजों को पहचानने की क्षमता का विकास होता है। इस तरह के खिलौने मिश्रित रंगों में आते हैं, जिससे बच्चे रंगों की पहचान करना भी सीखते हैं।
0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on June 5, 2023

जी हां बिल्कुल हम आपको आज इस आर्टिकल में बताएंगे कि यदि आपका बच्चा 1 साल का होने जा रहा है तो उसके लिए कुछ मजेदार खिलौने कौन से हैं जिसके द्वारा आपका बच्चा खेल तो सकेगा और साथ में ज्ञान की बातें भी सीख सकेगा उन खिलौनों के नाम हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं। आप अपने बच्चों को रंग-बिरंगे जानवरों के खिलौने ले सकते हैं जिनमें जानवरों का नाम लिखा होगा इससे आपके बच्चों का मनोरंजन तो होगा ही साथ ही आपके बस से जानवरों के नाम के बारे में जानने लगेंगे।

इसके अलावा आप पजल्स सेट करने वाले खिलौने लेकर अपने बच्चों को दे सकते हैं।

Article image

0 Comments
M

@meenakushwaha8364 | Posted on August 7, 2023

आप एक साल के बच्चे के लिए कुछ मजेदार और ज्ञान प्रदान करने वाले खिलौना बॉल पुल दे सकते है, बॉल पुल मे बहुत से रंग की बॉल भरी होती है और पुल मे आप आपने बच्चो क़ो बॉल निकालकर उसमे भरने के लिए कहे और ज़ब आपका बच्चा बॉल उठाएगा तो आप उस बॉल के रंग का नाम भी बताते जाये जिससे आपके बच्चे क़ो बॉल के रंगो का भी ज्ञान हो जाएगा और बच्चे का खेल -खेल मे मनोरंजन भी हो जाएगा।Article image

0 Comments