आज के समय में जहाँ लोग अपने खाने पीने पर बिलकुल ध्यान नहीं देते और बीमार पड़ जाते हैं| अगर आप साबुत धनिया के गुणों के बारें में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके ऐसे गुण बनाएँगे जिसके बारें में शायद आपको भी जानकारी नहीं होगी| अगर आप साबुत धनिये का पानी पीते हैं तो आपको यूरिन से जुड़ी परेशानी कभी नहीं होगी| क्योंकि साबुत धनिये में Potassium, Calcium, Vitamin C और Magnesium जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी किडनी और आपके लीवर को अन्दर से साफ़ करते हैं|
इसके अलावा जिन्हें cholesterol बढ़ने की शिकायत हमेशा बनी रहती है उनके लिए साबुत धनिया काफी फायदेमंद होता है| इसका सेवन आपके पाचन को भी ठीक रखता है| प्राक्रतिक रूप से वजन कम करना हो तो आप साबुत धनिये का सेवन जरुर करें| या आप इसका पानी भी पी सकते हैं| दरसल धनिया के बीज में Hypolipidemic होता है, जो शरीर में मौजूद triglycerides को कम करता है| शरीर में triglycerides होने की वजह से Cholesterol कम होता जिससे आपका हार्ट स्वस्थ बना रहता है| जब ब्लड में cholesterol का स्तर बढ़ता तो इससे आपका रक्त गाढ़ा हो जाता है|
Loading image...
और गाढ़ा रक्त आपकी नसों के माध्यम से जब आपके हार्ट तक पहुचता है तो इससे आपका हार्ट रक्त को ठीक से पंप नहीं कर पाता और आपको हार्ट अटैक जैसी दिक्कत आ जाती है| इसके अलावा धनिये का सेवन आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है जिससे आप डायबिटीज के खतरे से दूर रहते हैं| आँखें कमजोर होने पर आप साबुत धनिये का पानी पी सकते हैं यह बहुत फायदेमंद होता है|
लेकिन इसके कुछ नुकसानों को भी ध्यान में रखें|
वैसे तो खड़ा धनिया सेहत के लिए लाभदायक होता है, पर इसका अधिक सेवन liver के लिए खराब होता है| इसलिए इसका सेवन सिमित ही करें| इसका अधिक सेवन कई बार एलर्जीक रिएक्शन कर देता है, जैसे चक्कर आना, सूजन, रैशेज, सांस लेने में तकलीफ होना और भी कई समस्या हो सकती है| इसका ज्यादा सेवन आपके ब्लड में शुगर का स्तर कम कर सकता है|
तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको साबुत धनिये का सेवन सिमित ही करना है| क्योंकि अधिक खाना आपके स्वास्थ को खराब कर देता है| साबुत धनिया आपके स्वास्थ के लिए फायदेमंद है लेकिन सिर्फ तब तक जब तक आप इसको अपनी diet में सिमित मात्रा में ले रहे हैं| इसका अधिक मात्रा में आपको शरीर में कई सारी दिक्कतों का शिकार बना देता है|