S
Sonam Singh· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

आंध्र प्रदेश की राजधानी बताइए?

10
121

Join this conversation

Sort By

मैं आपको बताने वाली हूं कि आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है लेकिन इससे पहले आपको आंध्र प्रदेश के बारे में अन्य जानकारी देना चाहूंगी :-

 

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। दोस्तों आंध्र प्रदेश राज्य में दो प्रमुख नदियां भी बहती हैं जिनका नाम है गोदावरी नदी और कृष्णा नदी। मैं आपको बता दूं कि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है। दोस्तों अमरावती का प्राचीन नाम उन्दूबरावती है।

 

आईये अब हम आपको आंध्र प्रदेश के बारे में कुछ रोचक जानकारियां देते हैं:-

 

 दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आंध्र प्रदेश देश का आठवां सबसे बड़ा राज्य है। जो कि अपने ऐतिहासिक किलों, विशाल हीरे   की खदानों और स्वादिष्ट बिरयानी के लिए जाना जाता है।

 दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आंध्र प्रदेश की आधिकारिक भाषा तेलुगु है। इतना ही नहीं तेलुगू सिनेमा उद्योग दुनिया में   सबसे बड़ी फिल्म निर्माण सुविधा के लिए  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

 दोस्तों मैं आपको बता दूं कि आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक बरगद का पेड़ है जैसे दुनिया का सबसे बड़ा वर्ग का पेड़ होने का गिनीज   रिकॉर्ड रखता है।

 

दोस्तों हैदराबाद से कुछ किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश राज्य में नागार्जुनकोंडा द्वीप स्थित है। इस द्वीप के बारे में ऐसी मान्यता है कि इसका निर्माण एक पहाड़ के समुद्र में डूबने से हुआ था। और आज के समय में यह बौद्ध शिक्षा का स्थान है। इतना ही नहीं इस द्वीप में देश के सबसे खूबसूरत झरने भी हैं। यह द्वीप मगरमच्छों के लिए प्रजनन स्थल भी है।

 

 दोस्तों मैं आपको बता दूं की पोट्टी श्रीरामूलू को आंध्र प्रदेश का जनक माना जाता है। इसके अलावा वह एक समाज सुधारक और तेलुगु कवि   भी हैं।

 

 दोस्तों आंध्र प्रदेश में भारत का पहला डिजिटल प्रौद्योगिकी संस्थान, इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिजिटल टेक्नोलॉजी  है।

 

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

 

 

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on04/04/24
5

चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है:-

 

लेकिन इससे पहले मैं आपको बता दूं कि आंध्र प्रदेश भारत राज्य के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है। यदि क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो आंध्र प्रदेश भारत का सातवां सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से जनसंख्या के आधार पर भारत राज्य और संघ क्षेत्र का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। आंध्र प्रदेश की राजभाषा तेलुगू है। दोस्तों ऐतिहासिक रूप से आंध्र प्रदेश को भारत का धान का कटोरा कहा जाता है। क्योंकि यहां की फसल का 77% से ज्यादा हिस्से में चावल की खेती की जाती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश राज्य में दो प्रमुख नदियां बहती हैं  जो की गोदावरी और कृष्णा है। दोस्तों आंध्र प्रदेश में मूंगफली का भी सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है।

 

चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती कब बनी थी:-

 

जैसा कि आप जानते हैं कि वर्तमान समय में आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तमाम विवादों को दरकिनार कर 23 अप्रैल 2015 को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के लिए अमरावती को चुना था। और 22 अक्टूबर सन 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में नई राजधानी की निर्माण के लिए बुनियाद रखी थी।

 

चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि आंध्र प्रदेश की भाषा क्या है:-

 

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आंध्र प्रदेश की भाषा तेलुगु है। तेलुगु राज्य की पहली आधिकारिक भाषा भी है। और दूसरी आधिकारिक भाषा उर्दू है। दोस्तों राजमुंद्री आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी है क्योंकि तेलुगु भाषा की जड़े इसी क्षेत्र से हैं। आंध्र प्रदेश में हिंदू धर्म के लोग अधिक रहते हैं। आंध्र प्रदेश में वेंकटेश्वर जो कि भगवान विष्णु का एक रूप है उनकी पूजा की जाती है।

 

Letsdiskuss

 

 

 

Answered by
A
View Profile
Answered on04/03/24
5