लक्ष्मण जी का विवाह माता सीता की बहन उर्मिला से हुआ था। लेकिन लक्ष्मण जी दूसरी पत्नी वनमाला थी,हिंदू पौराणिक ग्रंथों में उल्लेखित किंवदंती के अनुसार त्रेतायुग में महीधर नाम का राजा था,महिधर राजा की पुत्री का नाम वनमाला था। वनमाला ने बचपन में ही संकल्प ली थी कि वह लक्ष्मण जी से विवाह करेंगी।
वनमाला अपनी सखियों के साथ वनदेवता की पूजा करने के लिए वन गईं। वह वन में उस बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचीं जहां पर कभी राम, सीता और लक्ष्मण रह चुके थे। उन्होंने अपनी सखियों को वन विचरण के लिए भेज दिया और वनमाला उसी बरगद के नीचे आत्महत्या करने लगी, तभी संयोगवश वहां लक्ष्मण जी आ पहुंचे, और वनमाला को मरने से बचा लिया और लक्ष्मण जी ने वनमाला की व्यथा सुनी था उनका वरण किया।


