Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Ruchika Dutta

Teacher | पोस्ट किया |


ट्रिपल शेजवान फ्राइड राइस कैसे बना सकते हैं ?


0
0




Content Writer | पोस्ट किया


ट्रिपल शेजवान फ्राइड राइस बनाना बहुत ही आसान है | जिनको चाइनीस खाना बहुत पसंद है, उनके लिए ट्रिपल शेजवान फ्राइड राइस की यह विधि बहुत ही आसान है, और खाने मेंस्वादिष्ट भी |

ट्रिपल शेजवान फ्राइड राइस बनाने के लिए हमें 2 स्टेप में काम करना होगा | जिसमें पहला स्टेप है शेजवान फ्राइड राइस बनाने का और दूसरा स्टेप है शेजवान फ्राइड राइस की ग्रेवी बनाने का |
Letsdiskuss
सामग्री :- (शेजवान फ्राइड राइस )
- 2 कप चावल (90% उबले हुए )
- 2 कप नूडल ( उबले हुए )
- 1 कप पत्तागोभी (बारीक़ कटी हुई )
- 1 कप गाजर (बारीक़ कटा हुआ )
- 1 कप शिमला मिर्च (लम्बे स्लाइस में कटी हुई )
- 1 /2 कप हरी प्याज (बारीक़ कटी हुई )
- 2 चम्मच शेज़वान सॉस
- 1 चम्मच टमाटर सॉस
- 1 चम्मच रेड चिल्ली सॉस
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 4 लहसुन के पीस (बारीक़ कटे हुए )
- 2 चम्मच तेल
- नमक - स्वाद के अनुसार
- 1 चम्मच रेड फ़ूड कलर (आवश्यकता के अनुसार )
विधि :- (शेजवान फ्राइड राइस )
- सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें, तेल गरम हो जाएं तो उसमें लहसुन डालकर अच्छी तरह मिलाएं |
- अब उसमें पत्तागोभी, गाज़र, शिमलामिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं | (5 मिनिट तक )
- अब आप इसमें शेज़वान सॉस,टमाटर सॉस,रेड चिल्ली सॉस,सोया सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं |
- अब आप इसमें उबले हुए चावल और नूडल डालें और ठीक तरह से मिला लें | फ़ूड कलर डालना चाहें तो आप डाल सकते हैं | गार्निश के लिए हरी प्याज डालें |
fride-rice-gravy-letsdiskuss
सामग्री :- (ग्रेवी)
- 2 चम्मच कॉनफ्लोर (पानी में घुला हुआ )
- 1 कप पत्तागोभी (बारीक़ कटी हुई )
- 1 कप गाजर (बारीक़ कटा हुआ )
- 1 कप शिमला मिर्च (लम्बे स्लाइस में कटी हुई )
- 1/2 कप हरी प्याज (बारीक़ कटी हुई )
- 2 चम्मच शेज़वान सॉस
- 1 चम्मच टमाटर सॉस
- 1 चम्मच रेड चिल्ली सॉस
- 4 लहसुन के पीस (बारीक़ कटे हुए )
- 2 चम्मच तेल
- नमक - स्वाद के अनुसार
विधि :- (ग्रेवी)
- सबसे पहले आप एक पैन में तेल गरम करें और लहसुन डालें | जब लहसुन ठीक से पक जाएं तो उसमें पत्तागोभी,गाजर और शिमला मिर्च डालकर ठीक से मिलाएं |
- अब इसमें आप शेज़वान सॉस,टमाटर सॉस,रेड चिल्ली सॉस और नमक डालें |
- जब सब अच्छे से मिल जायें तो उसमें कॉनफ्लोर का घोल डालकर अच्छी तरह मिले लें , और तब तक पकने दें जब तक कि आपकी ग्रेवी थिक या गाढ़ी न हो जाएं |
- अब बनी हुई ग्रेवी में हरी प्याज डालें |
लीजिये ट्रिपल शेजवान फ्राइड राइस तैयार हैं |


0
0

');