Asked 7 years ago

वास्तु शास्त्र के अनुसार दीवारों के लिए सबसे अच्छे रंग कौन से हैं ?

Astrology#Best question answer website#Indian Discussion forums#Online Forums#General Discussion Forums
Like
2
3.9K

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

कौन सा रंग कौन सी दीवार पर लगाएं :-

- घर में उत्तर दिशा को लक्ष्मी का स्थान कहा जाता है | इसलिए इस स्थान को स्वच्छ और पवित्र रखना चाहिए | आप अपने घर के उत्तर दिशा वाले भाग में हरे रंग का प्रयोग करें | हरा रंग जो की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है |

- घर का उत्तर-पूर्वी स्थान सबसे पवित्र माना गया है | उत्तर-पूर्वी स्थान में बने हुए कमरे में सफेद या बैंगनी रंग का प्रयोग करना शुभ रहेगा | इस स्थान में बैगनी रंग के अलावा कोई और गाढ़े रंग का प्रयोग न करें |
- उत्तर-पश्चिम दिशा में बने हुए कमरे के लिए सफ़ेद रंग का प्रयोग बिल्कुल न करें | बाकी आप कोई भी रंग का चुनाव कर सकते हैं |
 
- दक्षिण-पूर्व दिशा में बने हुए कमरे के लिए आप पीला या नारंगी रंग का चुनाव कर सकते हैं | वही आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में बने हुए कमरे के लिए भूरे रंग, ऑफ व्हाइट या फिर आप भूरे और पीले रंग को मिला कर दीवार पर लगा सकते हैं |
 
- अगर आपका बैडरूम दक्षिण-पूर्वी दिशा में है, तो आप कमरे में हरे रंग का प्रयोग करें |
 
- अगर आप अपने घर में बने हुए ड्राइंग रूम की दीवारों पर पीला रंग करवाते हैं, तो यह वास्तु के आधार पर बहुत शुभ होता है |
S

Answered By Seema Thakur

Media Trends Researcher
View Profile
Updated on05/29/26
Like
1

Advertisement

आज के समय में वास्तु को बहुत महत्व दिया जाता है | जो लोग ज्योतिष शास्त्र को नहीं मानते वो लोग वास्तु को जरूर मानते हैं | आप जानना चाहते हैं, कि दीवारों के लिए सबसे अच्छा रंग क्या है ? वास्तु के अनुसार दीवारों का रंग उस कमरे पर निर्धारित होता है, जिस पर आप रंग लगाना चाहते हैं |

जैसा कि सभी जानते हैं, कि वास्तु हमारे घर बनाने से लेकर घर में रखी हुई चीज़ों तक को प्रभावित करती है | वास्तु के अनुसार घर के रंगों से मानव स्वाभाव प्रभावित होता है | अर्थात जैसा हमारे घर का रंग होता है, वैसा ही हमारा स्वाभाव हो जाता है |
 
आपके घर के कमरों का वास्तु के हिसाब से क्या रंग होना चाहिए :-
 
1. बेडरूम -
गुलाबी, हल्का नीला और हल्का हरा रंग आपके बेडरूम के लिये शुभ होता है, और बच्चों के बेडरूम का रंग हरा होना चाहिए यह सबसे अच्छा माना जाता है।
 
2. किचन -
घर में सबसे महत्वपूर्ण जगह किचन होती है | यह अन्नपूर्णा कहलाती है | आप अपने किचन में सफ़ेद,पीला, रोज़ पिंक,नारंगी, चॉकलेट और लाल रंग का चुनाव करें | वास्तु के हिसाब से यह बहुत ही शुभ होता है |
 
3. डायनिंग रूम -
वास्तु के आधार पर डायनिंग रूम में अगर हल्के रंगों का प्रयोग हो तो वो बहुत ही अच्छा होता है | आप गुलाबी, हरे और नीले रंग का चुनाव कर सकते हैं | आप काला और सफ़ेद इन दो रंग का प्रयोग न करें |
 
4. बाथरूम -
वास्तु के आधार पर आप बाथरूम में सफेद, हल्का नीला और पेल ग्रीन रंग का प्रयोग करें | बाथरूम में काला या गहरा रंग नहीं लगाना चाहिए |
 
5 गेस्ट रूम -
आपके घर में अगर आपने अतिथि के लिए कमरा बनाया है, तो आप उसके लिए हल्के रंग का इस्तेमाल करें | पीला, हरा, नीला, नारंगी या लेवेंडर का लाइट शेड वास्तु के हिसाब से अच्छा होता है।
 
6. बच्चों का रूम :-
वैसे तो बच्चों के रूम का कलर हल्का हरा ही होना चाहिए परन्तु अगर फिर भी आप अपने बच्चे के रूम में रंग का बदलाव चाहते हैं तो , बच्चों के कमरे के लिए आप एक बात विशेष रूप से याद रखें | बच्चों के रूम का कलर उनके राशिफल के हिसाब से होना चाहिए | जो उनकी राशि पर शुभ रंग हो अगर आप वही रंग का इस्तेमाल करेंगे तो आपके बच्चे को इससे काफी सकारात्मक चीज़ें मिलेंगी |
K

Answered By Kanchan Sharma

Author
View Profile

हिंदी लेखक

Updated on05/29/26
Like
2

दोस्तों रंगो के कारण ही घर की सुंदरता में चार चांद लगते हैं आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार दीवारों के लिए सबसे अच्छे रंग कौन से हैं तुम घर को घर के दीवारों के लिए हरा, नीला,सफेद, पीला और गुलाबी रंग अच्छे होते हैं। दीवारों में हल्के रंगों और भी ज्यादा बेहतरीन लगती है और इसे मन को शांति मिलती है। नीला देखने में बहुत ही अच्छा लगता है और घर के लिए शुभ भी माना जाता है।

Article image

V

Answered By Vandna dahiya

Author
View Profile
Answered on07/13/23
0

Advertisement

वास्तु शास्त्र के अनुसार दीवारों के लिए सबसे अच्छा रंग हल्का नीला रंग होता है,नीला रंग नींद के लिए शांति का प्रतीक माना जाता है। दीवारों मे नीले रंग होने के कारण बैडरूम अच्छा लगता है।Article image

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर की दीवारों में हरे रंग आपक़ो दिन भर तरोताजा और खुशी का प्रतीक होते है। हरा रंग आपकी रसोई घर की दीवारों को रंगने के लिए बहुत अच्छा रंग माना जाता है।Article image

M

Answered By Meena Kushwaha

Author
View Profile
Answered on07/11/23
0

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मकता बनी रहे, यह हर एक व्यक्ति चाहता है। घर की दीवारों मे पीले रंग से पेंट कराने से उस घर मे रहने वाले लोगों के जीवन में नयी उम्मीदें और खुशियां आती है। पीला रंग शक्ति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए पदोन्नति पाने के इच्छुक लोगों को अपने घर की दीवारों मे पीले रंग से पेंट कराना चाहिए।


वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवारों को सफेद रंग से पेंट कराना सबसे सही होता है। ऐसा करने से न केवल आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि सफेद रंग से पेट करवाने से घर की खूबसूरती कई गुना बढ जाती है।

Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Answered on05/13/23
0

यदि आप वास्तु शास्त्र को मानते हैं और आप जाना चाहते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का रंग किस कलर से करना चाहिए चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

बेडरूम जिसे शयनकक्ष कहते हैं वह घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। आपको बताएंगे कि आप बेडरूम को किस रंग से कलर कर सकते हैं दोस्तों बेडरूम का रंग हल्का गुलाबी, हल्का हरा रंग और नीला हो इस रंग को काफी शुभ माना जाता है।

बच्चों के रूम को हमेशा हल्के रंगों से रंगना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से बच्चों में सकारात्मकता रहती है इसके अलावा यदि हो सके तो आप अपने बच्चों के रूम का रंग उनके राशिफल के अनुसार करें।

Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on04/30/23
0