A
Aditya Singla· 8 years ago
Covering sports news, analysis, and performance insights with accuracy, clarity, and timely updates.

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर किन मामलो में एक जैसे है ?

2
1.3K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on08/26/18

भारतीय खेलो के महान खिलाड़िओ में से एक विराट कोहली के बारे में आये दिन खबरे आती रहती हैं | कभी Ricky Ponting कुछ कहते नज़र आते है तो कभी कुंबले या शास्त्री | भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली के लिए लाइमलाइट में बने रहना तो एक आम बात है कभी अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए, कभी बुरे प्रदशन के लिए या फिर अपनी निजी ज़िन्दगी को लेकर भी |


भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है की विराट कोहली बिलकुल सचिन तेंदुलकर जैसे है | उनकी क्रिकेट की समझ सचिन से मिलती जुलती है | हालाँकि सचिन और विराट दो अलग किस्म के खिलाडी है जहां एक तरफ सचिन शांत व्यवहार के खिलाडी है तो दूसरी तरफ विराट कोहली गुस्सैल स्वभाव के खिलाडी है जोकि उनके खेल में भी झलकता है | रवि शास्री का विराट कोहली के बारे में यह कहना सही भी है, आखिर विराट ने अपने उच्च स्तरीय खेल को जिस प्रकार कायम रखा है वह तारीफ़ -ए-काबिल है |



विराट सचिन में समानताएं :-


  • विराट और सचिन दोनों ही चौथे स्थान पर खेलने आते हैं | जब टीम के दो खिलाडी अपना विकेट खो देते हैं तो यह दोनों खिलाडी मैदान में आते हैं और खेल का रुख बदल देते है |
  • दोनों ने अपना 58 वा अंतराष्ट्रीय शतक इंग्लैंड के खिलाफ मारा और रनो की संख्या दोनों की ही समान थी 103 |
  • दोनों ही अक्सर अपना शतक छक्का या चौका मारकर पूरा करते हैं | टीम की जीत के लिए दोनों खिलाड़ी हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन करते नज़र आये हैं |
  • दोनों के खेलने का तरीका अलग है परन्तु दोनों के खेल में जूनून नज़र आता है | यह दोनों ही सर्वोच्च खिलाड़िओ की गिनती में आते हैं |
3