व्रत में कुछ सॉफ्ट ड्रिंक पीना हो तो क्या बनाना सही होगा ?

0
4.6K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on10/18/18
मैंगो लस्सी :-

व्रत में मैंगो लस्सी भी बनाई जा सकती है | जो बनाने में बहुत आसान और पीने में बहुत स्वादिष्ट है |

सामग्री :-

- दही - 1 कप

- शक्कर - 2 चम्मच

- आम - 1

- केसर - 1 छोटा चम्मच

- ड्राई फ्रूट - 2 चम्मच (बारीक़ कटे हुए )

विधि :-

- सबसे पहले आम को छील कर उसको काट लें |

- गुठली अलग कर के कटे हुए आम को आप मिक्सी में डाल लें |

- अब इसमें दही, शक्कर डालें और मिक्सी में अच्छी तरह ग्राइंड कर लें |

- अब आप इसको एक गिलास में निकल कर इसके ऊपर केसर और ड्राई फ्रूट डालें |

- फ्रिज में ठंडा होने रख दें |

लीजिये आसान मैंगो लस्सी तैयार हो गई |

0
Replying to the question above
Answered on10/15/18
नवरात्रे चल रहें है, जिन लोगो का व्रत है, उनके लिए व्रत में अगर कुछ सॉफ्ट ड्रिंक पीने का मन हो तो वो घर में अच्छी और स्वादिष्ठ सॉफ्ट ड्रिंक बना सकते हैं |
पान ठंडाई :-
पान ठंडाई उत्तर भारत की मशहूर सॉफ्ट ड्रिंक है | इसको बनाने के लिए किसी प्रकार की कोई झंझट नहीं है | ये बनाने में जितनी आसान है, पीने में उतनी ही स्वादिष्ट है |
सामग्री :-
- पान के पत्ते - 2
- पिस्ता - आधा कप
- हरी इलायची - 4
- सौंफ - 2 चम्मच
- दूध - 2 कप
- शक्कर - 2 बड़े चम्मच
विधि :-
- आप पान के पत्ते हो धो कर , पिस्ता , हरी इलाइची, सौंप अरु शक्कर डालकर मिक्सी में पीस लीजिये |
- अब इसके बाद आप दूध डालें और इसको भी मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें |
- इसके बाद ठंडाई छान कर उसको थोड़ी देर ठंडी होने के लिए फ्रिज में रख दें |
- लीजिये आप ठंडाई तैयार है |
Letsdiskuss
दही लस्सी :-
व्रत में आप दही लस्सी भी बना सकते हैं | जो बहुत ही आसान है
सामग्री :-
- दही - 1 बड़ा कप
- शक्कर - 2 चम्मच
- काजू - 1 चम्मच
- बादाम - 1 चम्मच
- सौंप - 1 चम्मच
- इलाइची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- केसर - आधा चम्मच (रंग के लिए )
विधि :-
- सबसे पहले दही , शक्कर , बादाम, काजू और सौंप सबको मिक्सी में अच्छी तरह ग्राइंड कर लें |
- अब इसके बाद इसमें इलाइची पाउडर डालें और केसर डाल दें |
- ऊपर से आप कुछ ड्राई-फ्रूट काट कर भी डाल सकते हैं |
- अब इसको फर्ज़ में ठंडा होने रख दें |
लीजिए दही लस्सी तैयार है |
Article image
व्रत के फलहार में क्या बनाया जा सकता है ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -
0